फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP Vs TMC: लाखों का आईफोन और 12 करोड़ का घर...ममता व अभिषेक बनर्जी पर भाजपा ने बोला हमला

Mon, 12 Sep 2022 08:38 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ममता बनर्जी व उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी खुद को गरीब होने का दावा करते हैं, लेकिन वे लाखों का आईफोन इस्तेमाल करते हैं। 
विज्ञापन
ममता बनर्जी और दिलीप घोष - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी ने टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी व उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी पर हमला बोला है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ममता बनर्जी व उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी खुद को गरीब होने का दावा करते हैं, लेकिन वे लाखों का आईफोन इस्तेमाल करते हैं। 

विज्ञापन


भाजपा नेता दिलीप घोष ने जनसभा के वीडियो को भी अपने ट्विटर पर पोस्ट किया है। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा, "टीएमसी पश्चिम बंगाल के लोगों को अब और अधिक बेवकूफ नहीं बना पाएगी। ममता बनर्जी व उनके भतीजे खुद को गरीब होने का दावा करते हैं, लेकिन वे लाखों रुपये के आईफोन का इस्तेमाल करते हैं और 12 करोड़ रुपये के घर में रहते हैं।"

एक दूसरे ट्वीट में घोष ने टीएमसी पर हमला बोलते हुए कहा, "टीएमसी के चोरों को पकड़ा जा रहा है, इससे ममता बनर्जी की नींद हराम हो गई है। वह लंबे समय ये चैन की नींद सो रहीं थीं, जब लोगों के पास खाने के लिए एक समय का भोजन था। बेरोजगार युवा को नौकरी के लिए रोते थे। मरीजों को इलाज के लिए बाहर भागना पड़ता था। तब वह बेफिक्र रहती थीं।"
विज्ञापन


कई मोर्चों पर घिरी है सरकार 
दरअसल, ममता बनर्जी व उनकी सरकार पश्चिम बंगाल में कई मोर्चों पर घिरी हुई है। पहले ममता सरकार में मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी के घर से करोड़ों रुपये का कैश बरामद हुआ। इसके बाद पशु तस्करी के मामले में सरकार के मंत्री घिरते नजर आए। इसके अलावा कोयला घोटाले में खुद टीएमसी महासचिव व ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी जांच का सामना कर रहे हैं। 

अभिषेक बनर्जी से हो चुकी है पूछताछ 
गौरतलब है कि अभिषेक बनर्जी से पिछले दिनों केंद्रीय एजेंसी पूछताछ कर चुकी है। उनसे कोयला घोटाले में करीब सात घंटे तक पूछताछ हुई थी। इससे पहले उनकी पत्नी को भी तलब किया गय था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें