सीएम बनने वाले नेता राज्य
- उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र
- लालू प्रसाद यादव बिहार
- योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश
- नीतीश कुमार बिहार
- राबड़ी देवी बिहार
- कमलनाथ मध्यप्रदेश
- तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड
दीदी ने हार स्वीकारी, लेकिन दिखाए तेवर
बता दें कि ममता बनर्जी कड़े मुकाबले में सुवेंदु अधिकारी से 1957 वोटों से हार गई हैं। उन्होंने अपनी हार स्वीकार कर ली। लेकिन साथ ही आरोप लगाया कि पहले उन्हें जीता हुआ घोषित किया गया और बाद में दबाव में आकर चुनाव आयोग ने फैसला पलट दिया। बंगाल में टीएमसी की जीत के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि नंदीग्राम के बारे में चिंता मत करो। नंदीग्राम के लोग जो भी जनादेश देंगे, मैं उसे स्वीकार करती हूं। मुझे कोई आपत्ति नहीं है। हमने 221 से अधिक सीटें जीतीं और भाजपा चुनाव हार गई। मैं जनादेश को स्वीकार करती हूं, लेकिन मैं न्यायालय जाऊंगी क्योंकि मुझे जानकारी है कि परिणामों की घोषणा के बाद कुछ हेरफेर की गई और मैं उसका खुलासा करूंगी।