फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: चुनाव बाद हुई हिंसा के पीड़ितों के परिजनों के साथ राज्यपाल धनखड़ से मिला भाजपा का प्रतिनिधिमंडल

Tue, 10 May 2022 05:29 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

बंगाल भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मुलाकात की और राज्य में चुनाव के बाद हुई हिंसा के पीड़ितों के परिजनों को एक साल बाद भी कोई मदद न मिलने का मुद्दा उठाया। 
विज्ञापन
राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मिले भाजपा नेता और चुनाव बाद हिंसा के पीड़ितों के परिजन - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को कोलकाता में राजभवन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। इस प्रतिनिधिमंडल में राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, सांसद सौमित्रा खान, सचिव अग्निमित्रा पॉल व प्रियंका टिबरेवाल और चुनाव बाद हुई हिंसा के पीड़ितों के परिजन शामिल थे। 

विज्ञापन


राज्यपाल धनखड़ ने कहा कि एक साल बाद भी इस तरह की स्थिति होना बेहद दुखद है। प्रशासन से उम्मीद की जाती है कि वह इन लोगों (चुनाव बाद हिंसा के पीड़ितों के परिवारों) को बिना भेदभाव किए उचित राहत उपलब्ध कराए। उन्होंने आगे कहा कि सांसद सुकांत मजूमदार, विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी और अन्य ने एक साल बाद भी हो रहे इस अन्याय का उल्लेख करते हुए एक ज्ञापन सौंपा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें