फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdeep Dhankhar: बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ की तबीयत हुई खराब, एम्स में भर्ती 

Mon, 25 Oct 2021 07:10 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

खबरों के मुताबिक जगदीप धनखड़ बुखार होने के बाद शुक्रवार को ही दिल्ली पहुंच गए थे। यहां उनकी जांच की गई तो मलेरिया की पुष्टि हुई। 
विज्ञापन
राज्यपाल जगदीप धनखड़ (file photo) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प. बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया है। जगदीप धनखड़ को एम्स के प्राइवेट वार्ड में भर्ती किया गया है। यहां वरिष्ठ डॉक्टरों के नेतृत्व में उनका इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन


जांच में हुई मलेरिया की पुष्टि 
खबरों के मुताबिक जगदीप धनखड़ बुखार होने के बाद शुक्रवार को ही दिल्ली पहुंच गए थे। शनिवार को उनका ब्लड सैंपल लेकर जांच की गई थी, जिसमें मलेरिया होने की पुष्टि हुई। इसके बाद सोमवार को दोपहर में उन्हें एम्स में भर्ती किया गया। 

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जाना हाल
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को एम्स में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मुलाकात कर उनका हाल जाना। धनखड़ को मलेरिया की शिकायत के बाद सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शाह ने ट्वीट किया, दिल्ली के एम्स अस्पताल में राज्यपाल जगदीप धनखड़ से भेंट कर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना। वो पूर्णत: स्वस्थ होकर हमारे बीच आएं, ऐसी कामना करता हूं।
विज्ञापन


विज्ञापन

शुक्रवार को पहुंचे थे दिल्ली
जानकारी के मुताबिक, जगदीप धनखड़ को बुखार आया था जिसके कारण वे शुक्रवार को कोलकाता से दिल्ली पहुंच गए। यहां उनकी खून की जांच की गई जिसमें मलेरिया की पुष्टि हुई। इसके बाद उन्हें एम्स के निजी वार्ड में शिफ्ट किया गया। यहां पर डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। राज्यपाल के स्वास्थ्य पर डॉक्टरों की टीम लगातार नजर रखे हुए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें