ग्रामीणों से मुलाकात करते राज्यपाल सीवी आनंद बोस
- फोटो : अमर उजाला
मृतकों के परिजनों से की मुलाकात
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राज्यपाल बोस ने मुर्शिदाबाद जिले में वक्फ अधिनियम के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में मारे गए एक दो लोगों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
हिंसा प्रभावितों से मुलाकात करते राज्यपाल सीवी आनंद बोस
- फोटो : अमर उजाला
जाफराबाद इलाके में घर पर मिले शव
हरगोविंद दास और चंदन दास के शव शमशेरगंज के जाफराबाद इलाके में उनके घर में पाए गए थे और शरीर पर चाकू से वार के कई निशान थे। राजभवन के एक अधिकारी ने कहा, ‘राज्यपाल उनके (मृतकों के परिजनों के) घर गए, परिवार के सदस्यों से बात की और उन्हें सहायता का आश्वासन दिया। परिजनों ने घटना की सीबीआई जांच की मांग की है।’
एनसीडब्ल्यू की प्रमुख ने पीड़ितों से मुलाकात
उधर, राष्ट्रीय महिला आयोग की प्रमुख विजया रहाटकर के नेतृत्व में एक टीम ने आज धुलियान में हिंसा के पीड़ितों से मुलाकात की और उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार उचित कदम उठाएगी। इस दौरान पीड़ित महिलाओं ने महिला आयोग की टीम को धुलियान के बेटबोना कस्बे के पीड़ितों ने अपनी आपबीती सुनाई और मांग की कि जिले में स्थायी बीएसएफ कैंप स्थापित किए जाएं और सांप्रदायिक झड़प की एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) जांच की जाए।
संबंधित वीडियो-