यही नहीं, शादी के हर एक फंक्शन के लिए अलग-अलग कपड़े भी खरीदें जाते हैं। इसी तरह लोग अपनी शादी को खास बनाते हैं। इस बीच एक शादी इन सबसे हटकर किसी और चीज के लिए काफी वायरल हो रही है। इसमें दूल्हे ने अपनी दुल्हन का हाथ छोड़ा और फिर वो अपने ससुर को स्टेज पर लेकर चला गया। लोग इस क्लिप को काफी देख रहे हैं,
तो चलिए जानते हैं आखिर इस वीडियो में क्या है...
वीडियो में है क्या?
इस वायरल वीडियो में देखेंगे तो दिखता है कि पहले दूल्हा मुस्कराता है और फिर स्टेज से नीचे आता है। ऐसे में सबको लगा कि अब दूल्हा अपनी होने वाली दुल्हन का हाथ पकड़ेगा और उसे स्टेज पर ले जाएगा यानी पूरा रोमांटिक पल होने वाला है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि हुआ इसका उलटा।
हुआ कुछ यूं कि दूल्हे ने स्टेज से उतरकर दुल्हन को नजरअंदाज किया और अपने ससुर जी का हाथ पकड़ लिया। इसके बाद दूल्हा अपने ससुर को स्टेज पर लेकर गया। यहां पर दूल्हे ने अपने ससुर संग ठुमके लगाए।
इस डांस को देखकर दुल्हन शर्मा गई। ऐसे में वहां की लाइटिंग भी बदल दी गई जो गाने पर चार चांद लगा रही थी। आसपास जो लोग मौजूद थे, वे सभी अपने मोबाइल में दमाद और ससुर के इस डांस को रिकॉर्ड करने लगे। साथ ही लोग ताली और सीटियां भी बजाने लगे। कुल मिलाकर वहां मौजूद सभी लोगों को दोनों का ये डांस खूब पसंद आया।
लोगों ने कमेंट कर लिए मजे
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया। जहां पर खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 63 हजार से भी अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। साथ ही ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस वीडियो पर लोग कमेंट कर मजे भी ले रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा 'कसम से मौत आ जाए ऐसा दूल्हा न आए।' एक दूसरे यूजर ने लिखा 'दूल्हे की तरफ से में सबसे माफी मांगता हूं।' वहीं, एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि 'मेरा दामाद ऐसा नाचे तो शादी कैंसिल।'
यहां देखिए दामाद-ससुर का डांस वाला वीडियो:-