राज्यपाल ने कहा, पश्चिम बंगाल परिक्रमा एक ऐसी चीज है जिसे मैं इस महान राज्य के लोगों से मिलने के लिए शुरू कर रहा हूं। यात्रा के जरिए मैं इस राज्य की आत्मा को समझूंगा, इसकी महानता और समृद्धि को आत्मसात करूंगा।
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने सोमवार को पश्चिम बंगाल परिक्रमा की शुरुआत की। उन्होंने कहा, मैं यह कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद को समर्पित करना चाहता हूं। यह उनको एक श्रद्धांजलि होगी।
विज्ञापन
राज्यपाल ने कहा, पश्चिम बंगाल परिक्रमा एक ऐसी चीज है जिसे मैं इस महान राज्य के लोगों से मिलने के लिए शुरू कर रहा हूं। यात्रा के जरिए मैं इस राज्य की आत्मा को समझूंगा, इसकी महानता और समृद्धि को आत्मसात करूंगा।
हर साल होगी एकता यात्रा
राज्यपाल ने कहा, हर साल एक एकता यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें समाज के विभिन्न वर्ग के लोग शामिल होंगे, जो इस राष्ट्र की आवश्यक महानता और एकता को रेखांकित करेगा।