पुलिस के मुताबिक, बिछलीघाट रोड पर एक मकान के भूतल पर गैस सिलेंडर में विस्फोट के बाद आग लग गई। विस्फोट में दो नाबालिगों समेत 22 लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कोलकाता के गार्डन रीच इलाके में गुरुवार शाम एक मकान में एलपीजी सिलेंडर फट गया। हादसे में 22 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों में दो नाबालिग भी शामिल हैं। कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विस्फोट शाम करीब छह बजे हुआ। उस वक्त घर में लोग खाना बना रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, बिछलीघाट रोड पर एक मकान के भूतल पर गैस सिलेंडर में विस्फोट के बाद आग लग गई। विस्फोट में दो नाबालिगों समेत 22 लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गैस रिसाव के कारण आग लगी। दमकल की तीन गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।