फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ की गोलीबारी में चार तस्कर घायल; तार काटकर तस्करी का प्रयास विफल

Sat, 30 Sep 2023 10:10 PM IST
शिव शरण शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तार काट कर तस्करी के प्रयास को विफल करने के लिए बीएसएफ के जवानों ने गोली चलाई। इसमें चार तस्करों के घायल होने की खबर है।
विज्ञापन
बीएसएफ - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तार काट कर तस्करी के प्रयास को विफल करने के लिए बीएसएफ के जवानों ने गोली चलाई। इसमें चार तस्करों के घायल होने की खबर है। घटना के बाद बीएसएफ के अधिकारियों ने अपने समकक्ष बॉर्डर गॉर्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के साथ फ्लैग मीटिंग भी की।

विज्ञापन


बीएसएफ सूत्रों के अनुसार, घटना दक्षिणी बंगाल सीमांत के अंतर्गत उत्तर 24 परगना जिले के सीमा चौकी सिंघमौरा की है। यहां बीएसएफ की 68वीं वाहिनी तैनात है। जवानों ने शनिवार सुबह करीब 3.10 बजे बांग्लादेश की ओर से करीब 10 से 15 तस्करों को हथियारों के साथ भारतीय सीमा की ओर आते देखा। जवानों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया लेकिन वे तारबंदी काटने लगे और कुछ तस्करों ने जवानों पर पथराव शुरू कर दिया।

उन्होंने तेजधार हथियारों से जवानों पर हमला कर दिया। जवानों ने आत्मरक्षा के लिए जब गोली चलाई, तब तस्कर पीछे हटे। तस्कर घनी झाड़ियों और अंधरे का फायदा उठाकर बांग्लादेश की ओर भाग गए। इसके बाद तस्करों ने दूसरी जगह फिर से नई तारबंदी को काटने कोशिश की। जवानों ने वहां भी उन्हें गोली चलाकर बांग्लादेश की ओर खदेड़ दिया। दोनों घटनाओं में कुल चार बांग्लादेशी तस्कर घायल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें