फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल के वित्त मंत्री मित्रा बोले- वित्त वर्ष 2018-19 में सबसे ऊंची रही राज्य की आर्थिक वृद्धि

Sun, 11 Aug 2019 05:52 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

  • 2018-19 में पश्चिम बंगाल की आर्थिक वृद्धि दर 12.58 प्रतिशत रही जो कि देश में सबसे ऊंची रही है
  • ऐसे समय जब पूरा देश गंभीर मंदी के दौर से गुजर रहा है
विज्ञापन
gdp
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री अमित मित्रा ने कहा कि राज्य ने 2018-19 में सबसे तेज आर्थिक वृद्धि दर्ज की है। उन्होंने शनिवार को कहा कि 2018-19 में राज्य की जीडीपी वृद्धि दर 12.58 प्रतिशत रही। यह उपलब्धि राज्य ने ऐसे समय हासिल की है जब देश गहरी आर्थिक सुस्ती से गुजर रहा है।
विज्ञापन


मित्रा ने यहां संवाददाताओं से कहा कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि भारत सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय द्वारा राज्यों की जीडीपी वृद्धि के बारे में जारी आंकड़ों के अनुसार 2018-19 में पश्चिम बंगाल की आर्थिक वृद्धि दर 12.58 प्रतिशत रही जो कि देश में सबसे ऊंची रही है। 

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के बाद 11.02 प्रतिशत वृद्धि के साथ आंध्र प्रदेश, 10.53 प्रतिशत के साथ बिहार और 10.50 प्रतिशत की वृद्धि के साथ तेलंगाना का स्थान रहा। गोवा 0.47 प्रतिशत की वृद्धि दर के साथ सबसे नीचे रहा। मित्रा ने कहा कि ऐसे समय जब पूरा देश गंभीर मंदी के दौर से गुजर रहा है, पश्चिम बंगाल सबसे आगे रहकर नेतृत्व कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें