फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य विषाक्तता की वजह से गौशाला में 98 गायों और बछड़ों की मौत

Sun, 11 Aug 2019 05:21 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती

सार

  • बीमार हुयी कुछ अन्य गायों का इलाज किया जा रहा है
  • गायों को जो चारा दिया गया उसमें कोई रासायनिक पदार्थ था
  • गौशाला में करीब 1400 गायें और बछड़े हैं जिन्हें विभिन्न स्थानों से मुक्त कराकर यहां शरण दिया गया है
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्रप्रदेश में विजयवाड़ा के बाहरी इलाके में स्थित एक गौशाला में कथित खाद्य विषाक्तता की वजह से कम से कम 98 गायों और बछड़ों की मौत हो गयी है। पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गायों और बछड़ों की मौत का कारण जानने के लिए उनका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। बीमार हुयी कुछ अन्य गायों का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन


कृष्णा के जिलाधिकारी एम इम्तियाज और विजयवाड़ा की उपजिलाधिकारी मिशा सिंह ने कोट्टुरू-ताडेपल्ली गांव स्थित निजी गौशाला का दौरा किया और उसके संचालकों से बातचीत की। यह गौशाला संरक्षण संगठन के तहत चल रही है।

जिलाधिकारी ने पाया कि गौशाला में उसकी क्षमता से अधिक गायें हैं। उन्होंने पशुपालन विभाग के अधिकारियों से इस घटना की गंभीरता से विस्तृत जांच कर रिपोर्ट सौंपने को कहा है। संदेह है कि शुक्रवार की आधी रात के बाद गायों को जो चारा दिया गया उसमें कोई रासायनिक पदार्थ था। 
विज्ञापन


पुलिस भी इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हम पोस्टमार्टम के बाद सटीक वजह तय कर पायेंगे। हम विभिन्न पहलुओं से इस मामले की जांच कर रहे हैं। गौशाला में करीब 1400 गायें और बछड़े हैं जिन्हें विभिन्न स्थानों से मुक्त कराकर यहां शरण दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें