फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल : परगना जिले में अवैध पटाखा फैक्टरी में धमाका, तीन लोगों की मौत

Thu, 02 Dec 2021 05:21 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले में वैध पटाखा फैक्टरी मे हुए धमाके की इस घटना पर बंगाल की राजनीति गर्मा गई है। घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि विस्फोट ने साबित कर दिया कि पश्चिम बंगाल बारूद के ढेर पर बैठा था।
विज्ञापन
आग- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले में बुधवार को एक अवैध पटाखा फैक्टरी मे हुए धमाके में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन घायलों का इलाज हो रहा है। इस घटना पर बंगाल की राजनीति गर्मा गई है। घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि विस्फोट ने साबित कर दिया कि पश्चिम बंगाल बारूद के ढेर पर बैठा था।

विज्ञापन


 भाजपा का आरोप हिंसा फैलाने के विस्फोटक जमा कर रही टीएमसी
उन्होने कहा, हमारे पास यह मानने के पर्याप्त कारण हैं कि विस्फोटकों को डायमंड हार्बर और जिले के अन्य क्षेत्रों में गड़बड़ी पैदा करने के लिए जुटाया जा रहा था। इससे पहले भी इस तरह ही घटनाएं हो चुकी हैं। राज्य पुलिस इस तरह की बार-बार होने वाली घटनाओं से आंखें मूंद लेती है और कोई उचित जांच नहीं होती है।

बंगाल में प्रतिपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि 24 परगना जिला जिहाद का हब बन गया है। वहीं, टीएमसी विधायक अशोक देब ने कहा कि पुलिस विस्फोट की जांच कर रही है। भाजपा घटिया राजनीति कर रही है और एक दुर्घटना को राजनीतिक रंग दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें