फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल चुनाव परिणाम: सीएम ममता ने कहा इस्तीफा नहीं दूंगी, संबित पात्रा बोले- अब विधानसभा कैसे जाएंगी आप?

Tue, 05 May 2026 08:57 PM IST
राकेश कुमार एएनआई, कोलकाता

सार

भवानीपुर विधानसभा सीट से चुनाव हारने के बाद ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से साफ इनकार कर दिया है, जिसे भाजपा ने संविधानिक अराजकता बताया है। संबित पात्रा ने तंज कसते हुए कहा कि बिना विधायक बने ममता का विधानसभा में प्रवेश अब नामुमकिन है। 
विज्ञापन
संबित पात्रा, भाजपा प्रवक्ता - फोटो : @BJP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद राज्य की सियासत में जबरदस्त उबाल आ गया है। अपनी हार के बावजूद निवर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के तेवर नरम नहीं पड़ रहे हैं। ममता बनर्जी ने कहा है कि वह इस्तीफा नहीं देंगी। उनके इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी ने हमला बोला है। भाजपा सांसद संबित पात्रा ने ममता बनर्जी की मंशा और उनके संविधानिक दर्जे पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन


'आप अब विधायक भी नहीं रहीं'
ममता बनर्जी के बयान पर कटाक्ष करते हुए भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा कि ममता जी कह रही हैं कि वह विधानसभा भी नहीं जाएंगी। पात्रा ने पूछा, 'वह अब वहां कैसे जाएंगी? वह भवानीपुर सीट से चुनाव हार चुकी हैं। अब वह विधायक नहीं हैं। पात्रा ने कहा कि लोकतांत्रिक रूप से हारने के बाद विधानसभा जाने का अधिकार स्वाभाविक रूप से खत्म हो जाता है।

'इस्तीफा नहीं दूंगी, मैं हारी नहीं हूं'
ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हार को स्वीकार करने से मना कर दिया है। उन्होंने कहा, 'मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, मैं हारी नहीं हूं।' मुख्यमंत्री ने चुनाव परिणामों को साजिश का हिस्सा करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग और केंद्र सरकार ने मिलकर प्रक्रिया को प्रभावित किया है। उन्होंने खुद को फ्री बर्ड बताते हुए कहा कि वह अब इंडिया गठबंधन को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करेंगी।
विज्ञापन


इंडिया गठबंधन और कांग्रेस पर निशाना
संबित पात्रा ने इंडिया गठबंधन की अंदरूनी कलह पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी दावा कर रही हैं कि उन्होंने गठबंधन में सबसे बात की है, जबकि हकीकत कुछ और है। पात्रा के अनुसार, चुनाव के दौरान राहुल गांधी, ममता बनर्जी के खिलाफ बयान दे रहे थे और ममता कांग्रेस के खिलाफ बोल रही थीं। उन्होंने ममता बनर्जी के बयान को अराजकता करार देते हुए कहा कि हार के बाद ऐसी बातें लोकतंत्र के लिए सही नहीं हैं।

ये भी पढ़ें:-

चुनाव हारकर भी मुख्यमंत्री बनीं रह सकती हैं ममता: इस्तीफा नहीं दिया तो क्या होगा? जानें क्या कहता है संविधान

 

बंगाल का दंगल: ममता का इस्तीफा देने से इनकार, शुभेंदु अधिकारी ने दी नसीहत, कहा- संविधान में सब लिखा है

विज्ञापन


संजय राउत ने हार का ठीकरा दीदी पर फोड़ा: कहा- राहुल की बात न सुनना भूल, गठबंधन होता तो परिणाम कुछ और होते

अन्य वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें