फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल में बवाल: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की रैली में हमला, भाजपा कार्यकर्ता बुरी तरह घायल

Thu, 18 Mar 2021 02:20 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नंदीग्राम
विज्ञापन
नंदीग्राम में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की रैली में हुआ हमला। - फोटो : @dpradhanbjp
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों की तारीख जैसे-जैसे करीब आ रही है, उसी तरह राज्य में हिंसा का दौर बढ़ता जा रहा है। अब नंदीग्राम में हो रही केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की रैली पर हमला बोला गया। इस घटनाक्रम में भाजपा का एक कार्यक्रर्ता बुरी तरह घायल हो गया। धर्मेंद्र प्रधान ने इस घटना पर दुख जताया और इसके लिए तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओें को जिम्मेदार ठहराया।

विज्ञापन
Trending Videos

नंदीग्राम में रैली कर रहे थे प्रधान

जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नंदीग्राम में चुनावी रैली कर रहे थे। उस दौरान रैली पर हमला किया गया। प्रधान ने आरोप लगाया कि यह हमला तृणमूल कांग्रेस ने कराया है। इस हमले में नंदीग्राम-1 दक्षिण मंडल के युवा मोर्चा अध्यक्ष पूरन चंद्र पात्रो का सिर फट गया। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि ममता दीदी को लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव लड़ना चाहिए। सुवेंदु अधिकारी ने आज पदयात्रा शुरू की तो युवा मोर्चा के नेता पर मेरे सामने हमला किया गया। मैं चुनाव आयोग से बंगाल में पैरामिलिट्री फोर्स तैनात करने की अपील करता हूं।
 
विज्ञापन

टीएमसी ने किया पलटवार

बता दें कि धर्मेंद्र प्रधान के आरोपों पर टीएमसी ने पलटवार किया। पश्चिम बंगाल के मंत्री और टीएमसी नेता फिरहाद हकीम ने कहा कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को संभाल नहीं पा रही है। भाजपा के पुराने और नए कार्यकर्ताओं यानी सुवेंदु की भाजपा और पुरानी भाजपा में झगड़ा हो रहा है। वे अपने कार्यकर्ताओं पर नियंत्रण नहीं कर पा रहे हैं और इसका आरोप टीएमसी पर लगा रहे हैं। वे सांप्रदायिकता की राजनीति कर रहे हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें