फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल का संग्राम : टीएमसी के लिए प्रचार करेंगी सपा सांसद जया बच्चन, नंदीग्राम के बाद इस हॉट सीट पर सबकी निगाहें

Mon, 05 Apr 2021 11:00 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

  • सोमवार को टीएमसी विधायक अरूप बिस्वास के समर्थन में रैली करेंगी जया बच्चन
  • ममता ने विपक्षी पार्टियों को चिट्ठी लिख भाजपा के खिलाफ एकजुट होने की अपील की थी
  • टालीगंज सीट से बाबुल सुप्रियो के खिलाफ चुनावी मैदान में उतर रहे हैं अरूप बिस्वास
विज्ञापन
ममता बनर्जी और जया बच्चन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस बार बंगाल का चुनाव टीएमसी बनाम भाजपा है। दोनों ही पार्टियों ने अभी तक चुनाव प्रचार में जी तोड़ मेहनत की और अब टीएमसी के समर्थन में समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन उतरने वाली हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले ममता बनर्जी ने कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों को भाजपा के खिलाफ एकजुट होने के लिए चिट्ठी लिखी थी। 

विज्ञापन


इस चिट्ठी का असर है कि जया बच्चन रविवार देर शाम कोलकाता पहुंची और आज वो टालीगंज से टीएमसी उम्मीदवार अरूप बिस्वास के लिए रैली करेंगी। बिस्वास भाजपा के उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरने वाले हैं। नंदीग्राम के बाद इस सीट को हॉट सीट माना जा रहा है। 

ऐसा इसलिए क्योंकि टीएमसी उम्मीदवार तीन बार यहां से विधायक बन चुके हैं और दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो भी इस सीट से भाजपा के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं। बाबुल सुप्रियो, टीएमसी विधायक को कड़ी टक्कर दे सकते हैं क्योंकि एक तो वो बंगाल के प्रसिद्ध गायक हैं और दूसरा वो वहां के सिनेमा में अच्छी पकड़ रखते हैं। 
विज्ञापन




वहीं टालीगंज बांग्ला सिनेमा का गढ़ है। अब विपक्षी दल की सदस्य जया बच्चन उनके खिलाफ चुनावी प्रचार में उतरेंगी और अरूप बिस्वास के लिए जन समर्थन इकट्ठा करेंगी। बता दें कि जया बच्चन भले ही जबलपुर की रहने वाली हों लेकिन वो मूल रूप से बंगाल की हैं, इसलिए अमिताभ बच्चन को बंगाल का दामाद भी कहा जाता है। 

वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पहले ही टीएमसी को समर्थन देने का एलान कर चुके हैं। अखिलेश ने भाजपा पर आरोप लगाया था कि वो भ्रम और प्रोपेगेंडा की राजनीति कर रही है। इसके अलावा राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी भाजपा के खिलाफ एकजुट होकर ममता बनर्जी का साथ देने की बात कही थी। 

यही नहीं शिवसेना ने भी भाजपा के खिलाफ मोर्चा संभालने की बात कही थी। हालांकि मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने सुर थोड़ बदले हुए हैं। पार्टी के राज्यसभा सांसद प्रदीप भट्टाचार्य ने तेजस्वी यादव और शरद पवार को चिट्ठी लिखकर ममता को समर्थन देने के फैसले पर दोबारा विचार करने को कहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें