फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: अपने गृहनगर कूचबिहार गए शिक्षा मंत्री परेश अधिकारी, सीबीआई ने दिया था कोलकाता न छोड़ने का निर्देश

Tue, 24 May 2022 06:12 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

कोलकाता न छोड़ने के सीबीआई के निर्देश के बावजूद बंगाल के शिक्षा मंत्री मंगलवार को कूचबिहार स्थित अपने गृह नगर चले गए।
विज्ञापन
परेश अधिकारी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल में अपनी बेटी की कथित अवैध नियुक्ति के मामले में सीबीआई जांच का सामना कर रहे पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री परेश अधिकारी मंगलवार को कूचबिहार स्थित अपने गृह नगर के लिए रवाना हो गए। सीबीआई (केंद्रीय जांच ब्यूरो) ने उन्हें कोलकाता न छोड़ने का निर्देश दिया था। 

विज्ञापन


सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि परेश कोलकाता एयरपोर्ट से सुबह करीब 7.30 बजे एक विमान से बागडोगरा के लिए रवाना हो गए थे। अधिकारी ने कहा कि हमने मंत्री से शहर न छोड़ने के लिए कहा था। लेकिन उन्होंने हमारे इस निर्देश का पालन नहीं किया। हम इसकी जांच करेंगे।

हाईकोर्ट ने रद्द कर दी है बेटी की नियुक्ति
अधिकारी से सीबीआई के अधिकारियों ने तीन दिन तक पूछताछ की थी। यह पूछताछ सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में शिक्षण व गैरशिक्षण कर्मचारियों की नियुक्ति के कथित घोटाले की जांच के संबंध में की गई है। हाईकोर्ट ने उनकी बेटी की नियुक्ति रद्द कर दी है और मिला वेतन वापस करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें