फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल : ड्रग्स मामले में पुलिस की जांच तेज, भाजपा नेता पामेला के बाद अब स्वीटी गिरफ्तार

Tue, 09 Mar 2021 12:14 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

  • पश्चिम बंगाल पुलिस ने ड्रग मामले में एक और महिला को किया गिरफ्तार
  • भाजपा नेता पामेला गोस्वामी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने तेज की कार्रवाई
  • ड्रग मामले में अब तक आठ लोगों को किया गया गिरफ्तार
विज्ञापन
पामेला गोस्वामी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले चर्चा में आए ड्रग्स मामले में राज्य की पुलिस तेजी से जांच कर रही है। भारतीय जनता पार्टी की युवा नेता पामेला गोस्वामी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अपनी कार्रवाई और तेज कर दी है और इसी सिलसिले में सोमवार को पुलिस ने प्रियंका उर्फ स्वीटी नाम की युवती को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, स्वीटी का संबंध भी ड्रग केस में है। मंगलवार को पुलिस स्वीटी को कोर्ट में पेश करेगी और हिरासत की मांग करेगी। पुलिस ने बताया कि स्वीटी को न्यू टाउन से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि स्वीटी का संबंध ड्रग केस से है। 

उन्होंने बताया कि यह महिला भाजपा नेता राकेश सिंह के लिए काम करती थी। उसकी उम्र 25-26 साल के करीब है। कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महिला मादक पदार्थ के तस्कर से कोकीन कथित तौर पर खरीदती थी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘‘न्यू अलीपुर में मादक पदार्थ बरामदगी मामले में हमने एक महिला को गिरफ्तार किया है। राकेश सिंह ने मादक पदार्थ के तस्करों से कोकीन खरीदने के लिए महिला को जिम्मेदारी दी थी।’’ अधिकारी ने कहा, ‘‘वह 9,500 रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से कोकीन खरीदती थी और उसे राकेश सिंह को सौंप देती थी। हम पता लगा रहे हैं कि क्या वह गिरोह के अन्य तस्करों के साथ भी जुड़ी थी। हमने न्यू टाउन में महिला को उसके आवास से गिरफ्तार किया।’’

मादक पदार्थ पर नियंत्रण संबंधी एनडीपीएस कानून के तहत महिला पर मामला दर्ज किया गया है। मामले में अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। भाजपा नेता पामेला गोस्वामी को उसके दोस्त प्रवीर कुमार डे और निजी सुरक्षा गार्ड सोमनाथ चटर्जी के साथ पिछले महीने दक्षिण कोलकाता के न्यू अलीपुर इलाके में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने गोस्वामी की कार से कथित तौर पर 90 ग्राम कोकीन बरामद की थी।

उनके बयान के आधार पर भाजपा की प्रदेश कमिटी के सदस्य राकेश सिंह और उनके साथ जा रहे एक अन्य व्यक्ति को पूर्वी वर्धमान जिला में गलसी से गिरफ्तार किया गया। औरफैनगंज रोड इलाके से राकेश के करीबी सहयोगी को भी पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें