इधर, बर्द्धमान में भाजपा के नेता ने इन हमलों को जिम्मेदार टीएमसी को ठहराया है। गौरतलब है कि बंगाल में चौथे चरण के विधानसभा चुनाव के दौरान भी भीषण हिंसा की खबरें सामने आई थीं, जिसमें कई लोगों की जान चली गई थी।
इन सब के बीच चुनाव आयोग ने मतदान के दौरान हिंसा की घटनाओं को देखते हुए सुरक्षा बेहद कड़ी तो कर दी है, लेकिन इससे कोई फर्क पड़ता नजर नहीं आ रहा है। हिंसा की घटनाएं पहले की ही तरह जारी हैं। शनिवार सुबह कोलकाता के सॉल्टलेक इलाके में हिंसा होने की खबर सामने आई। यहां भाजपा कार्यकर्ता पर चाकू से हमला किया गया। हमले का आरोप टीएमसी कार्यकर्ताओं पर लगाया गया।
बता दें, बंगाल की 295 विधानसभा सीटों में से 45 सीटों के लिए आज मतदान किए जा रहे हैं। इस चरण में जलपाईगुड़ी की सात सीटों, कलिंपोंग की एक सीट, दार्जिलिंग की पांच सीटों, नदिया की आठ सीटों, उत्तर 24 परगना की 16 सीटों, पूर्व बर्द्धमान की आठ सीटों के लिए मतदान किया जा रहा है।
पांचवें चरण में टीएमसी के गौतम देव और ब्रात्य बसु, भाजपा के शमिक भट्टाचार्य और माकपा के अशोक भट्टाचार्य के भाग्य का फैसला होगा।