फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: कोरोना की स्थिति और बिगड़ी, 974 नए मामले, 12 लोगों की मौत

Sun, 24 Oct 2021 02:32 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को कोविड-19 के 846 मामले सामने आए थे। दुर्गापूजा के बाद राज्य में लगातार चौथे दिन नए मामलों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15,85,466 हो गई है और संक्रमण के सबसे अधिक 268 नए मामले कोलकाता में सामने आए हैं।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में कोरोना के मामलों में तेजी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में दशहरा उत्सव के बाद कोरोना के मामलों में तेजी आने लगी है। कोविड-19 से राज्य की स्थिति और खराब हुई है। पश्चिम बंगाल में शनिवार को 974 और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए जो एक दिन पहले की तुलना में 128 अधिक मामले हैं। यह जानकारी स्वास्थ्य बुलेटिन में सामने आई।

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को कोविड-19 के 846 मामले सामने आए थे। दुर्गापूजा के बाद राज्य में लगातार चौथे दिन नए मामलों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15,85,466 हो गई है और संक्रमण के सबसे अधिक 268 नए मामले कोलकाता में सामने आए हैं। कोरोना वायरस के कारण 12 और लोगों की मौत से मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 19,045 हो गई है।

कोलकाता और उत्तर 24 परगना जिले में चार-चार लोगों की मौत हुई है, जबकि नादिया में दो व्यक्ति की और दक्षिण 24 परगना और हुगली में एक-एक व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। राज्य में फिलहाल 7,731 मरीज उपचाराधीन हैं। पिछले 24 घंटे में 808 मरीज स्वस्थ हुए जिसके साथ ही अब तक 15,58,690 लोग इस संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। मरीजों के स्वस्थ होने की दर 98.31 फीसदी हो गई है।
विज्ञापन


राज्य में अब तक कोविड-19 के 1.88 करोड़ से अधिक नमूनों का परीक्षण किया है, जिसमें पिछले 24 घंटे में 43,159 नमूनों की जांच शामिल हैं। कोविड-19 की स्थिति पर एक उच्च स्तरीय बैठक में मुख्य सचिव एच के द्विवेद्वी ने उन जिलों के प्रशासन से कड़े कदम उठाने को कहा जहां दुर्गा पूजा के बाद कोरोना वायरस के मामले बढ़े हैं। 

उन्होंने जिला प्रशासन और नगर निकायों को कंटेनमेंट जोन चिह्नित करने और रात में वाहनों की आवाजाही के संबंध में सख्त कदम उठाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा, 'मुख्य सचिव की ओर से टीकाकरण प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए एक विशेष निर्देश भी भेजा गया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें