फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: पंचायत चुनाव के नामांकन के दौरान TMC के दो गुट आपस में भिड़े, बांकुड़ा में बम से भरा बैग बरामद

Wed, 14 Jun 2023 04:47 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

दक्षिण 24 परगना के कैनिंग इलाके में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दो गुट आपस में ही भिड़ गए। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण करने की कोशिश की। 
 
विज्ञापन
West Bengal Panchayat Election - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के लिए नामांकन जारी है। नामांकन के दौरान राज्य के विभिन्न क्षेत्रो हिंसा की खबरे भी सामने आ रही है। बुधवार को नामांकन भरने के दौरान बीडीओ दफ्तर के बाहर एक बार फिर झड़प देखने को मिली, लेकिन इस बार ये झड़प दो पार्टियों के बीच नहीं बल्की एक ही पार्टी के दो गुटों के बीच हुई है। दक्षिण 24 परगना के कैनिंग इलाके में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दो गुट आपस में ही भिड़ गए। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण करने की कोशिश की। 
विज्ञापन


दोनों गुटों ने इस झड़प के दौरान रैपिड एक्शन फोर्स (रैफ) के खिलाफ बम और पत्थर भी फेंके। महौल को शांत करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे। 
टीएमसी और इंडियन सेक्यूलर फ्रंट के बीच भी झड़प
इससे पहले मंगलवार को उत्तर 24 परगना में इंडियन सेक्युलर फ्रंट और तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों के बीच झड़प हुई थी। सेक्यूलर फ्रंट ने सत्तारूढ़ पार्टी पर उम्मीदवारों द्वारा नामांकन भरने पर उन्हें रोकने का आरोप लगाया था। इस झड़प को शांत करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचे थे। इस दौरान बम भी फेंगे गए और कई वाहनों के साथ तोड़फोड़ भी किया गया, जिसमें दोनों पार्टियों की तरफ से कई लोग घायल भी हुए। 
विज्ञापन


बांकुड़ा में भाजपी और टीएमसी के कार्यकर्ता आपस में भिड़े
एक अधिकारी ने बताया कि बांकुड़ा के इंडस इलाके में नामांकन केंद्र के बाहर भाजपा के कार्यकर्ता टीएमसी समर्थकों के साथ भिड़ गए। दोनों तरफ के समर्थकों ने एक-दूसरे पर जमकर पथराव किए। इस दौरान पुलिस झड़क को शांत करने की कोशिश में लगी थी। 

आईएसएफ नेता और भांगोर विधायक नौशाद सिद्दीकी ने टीएमसी पर आरोप लगाते हुए कहा- 'टीएमसी के गुंडे रात से ही हमारे उम्मीदवारों को नामांकन भरने से रोक रहे हैं।' 

टीएमसी के प्रवक्ता कुणाल घोष ने इन आरोपों को नकारते हुए कहा कि आईएसएफ इलाके में हिंसा फैला रही थी। 

हिंसा के बीच सत्तारूढ़ पार्टी ने विपक्षी पार्टियों को उनके उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करने को कहा और जरूरत पड़ने पर उनके नामांकन भरने में मदद करने का भी आश्वासन दिया। पश्चिम बंगाल के पंचायत चुनाव में नामांकन भरने की आखिरी तारीख 15 जून है। चुनाव आठ जुलाई को होने वाला है और 11 जुलाई को काउंटिंग होगी।  


बांकुड़ा में मिला बम से भरा बैग
बांकुड़ा जिले में वाहनों की चेकिंग के दौरान एक कार में बम से भरा बैग बरामद किया गया। बिष्णुपुर के एसडीपीओ कुतुबुद्दीन खान ने बताया कि इस मामले में आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें