फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: 27 फरवरी को हो सकते हैं लंबित निकाय चुनाव, फरवरी के पहले सप्ताह में तारीखों की घोषणा कर सकता है चुनाव आयोग

Tue, 18 Jan 2022 03:19 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

चार नगर पालिकाओं के लिए निकाय चुनाव 22 जनवरी को होने थे, लेकिन चुनाव आयोग ने बढ़ते कोविड -19 मामलों के मद्देनजर कोलकाता उच्च न्यायालय के आदेश के बाद अपना फैसला टाल दिया।
विज्ञापन
कोलकाता हाईकोर्ट - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में लंबित निकाय चुनाव 27 फरवरी को हो सकते हैं। राज्य चुनाव आयोग प्रदेश की शेष नगर पालिकाओं के लिए निकाय चुनाव कराने पर विचार कर रहा है। राज्य चुनाव आयोग के निर्देशानुसार, 27 फरवरी को चुनाव कराने की योजना है। ऐसे में उसे फरवरी के पहले सप्ताह में ही चुनाव की तारीखों की घोषणा करनी होगी। चुनाव आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अगर कोरोना की स्थिति नियंत्रण में रहती है और राज्य सरकार तैयार होती है, तो हम फरवरी के पहले सप्ताह में बाकी नगर निकायों के लिए नगर निगम चुनाव की तारीख की घोषणा कर देंगे। 

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल की कम से कम 110 नगर निकायों में दो साल से अधिक समय चुनाव लंबित हैं। 19 दिसंबर को कोलकाता नगर निगम के चुनाव हुए थे। वहीं सिलीगुड़ी, चंदननगर, आसनसोल और बिधाननगर नगर पालिकाओं के लिए 12 फरवरी को मतदान होना है। इससे पहले, चार नगर पालिकाओं के लिए निकाय चुनाव 22 जनवरी को होने थे, लेकिन राज्य में बढ़ते कोविड -19 मामलों के मद्देनजर निर्वाचन आयोग ने कोलकाता उच्च न्यायालय के आदेश के बाद चुनाव स्थगित कर दिया था। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि हमने 27 फरवरी को होने वाले चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें