फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की सीएम का अनोखा अंदाज, ममता ने पानीपूरी के बाद अब बनाए मोमोज

Thu, 14 Jul 2022 04:33 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दार्जिलिंग

सार

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को सीएम ममता बनर्जी ने दार्जिलिंग की एक दुकान पर मोमोज बनाए हैं। इसका वीडियो उन्होंने अपने आधिकारिक फेसबुक एकाउंट पर पोस्ट किया है। इस वीडियो क्लिप में, सीएम ममता बनर्जी को दुकान पर स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के साथ बातचीत करते हुए देखा जा सकता है।
विज्ञापन
ममता बनर्जी ने बनाए मोमोज - फोटो : फेसबुक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी दार्जिलिंग के दौरे पर हैं। यहां उनका अलग ही रूप देखने में आ रहा है। हाल ही में यहां वे लोगों को पानी पूरी खिलाईं थी। सीएम द्वारा पानी पूरी खिलाने का वीडियो जमकर वायरल हुआ था। अब पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का एक और वीडियो सामने आया है। इसमें वे मोमोज बनाती दिख रही हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को सीएम ममता बनर्जी ने दार्जिलिंग की एक दुकान पर मोमोज बनाए हैं। इसका वीडियो उन्होंने अपने आधिकारिक फेसबुक एकाउंट पर पोस्ट किया है। इस वीडियो क्लिप में, सीएम ममता बनर्जी को दुकान पर स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के साथ बातचीत करते हुए देखा जा सकता है। इसके अलावा वे अपने हाथों सें मोमोज बनाती भी दिख रही हैं। 
विज्ञापन


ममता बनर्जी ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि 'आज मैंने दार्जिलिंग में मॉर्निंग वॉक के दौरान मोमोज बनाए। अपने लोगों के साथ ऐसे खास पलों को साझा करके मैं उत्साहित हूं। दार्जिलिंग में हमेशा मेरा दिल रहेगा और मैं हमारे हिल्स के मेहनती लोगों को सलाम करती हूं जो हर यात्रा को इतना यादगार बनाते हैं। 

ममता का पानीपुरी परोसते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
इससे पहले मंगलवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था जिसमें वह दार्जिलिंग में सड़क किनारे एक स्टाल पर पानीपुरी बनाते हुए नजर आईं। उन्होंने पहाड़ी पर आने वाले बच्चों और पर्यटकों को स्वादिष्ट नाश्ता भी परोसा। 

वायरल वीडियो में टीएमसी सुप्रीमो को इमली के पानी में डुबोकर मैश किए हुए आलू के साथ खस्ता खोखली 'पूरियों' को भरते और लोगों को परोसते हुए देखा गया।  वीडियो को साझा करते हुए टीएमसी ने ट्वीट किया था, “हमारी माननीय अध्यक्ष ममता बनर्जी ने दार्जिलिंग में एसएचजी संचालित फूड स्टॉल, संडे हाट का दौरा किया। महिलाओं की कड़ी मेहनत के लिए अपनी प्रशंसा दिखाते हुए उन्होंने बंगाल के पसंदीदा फूचका की तैयारी में उनका साथ दिया और उत्साही बच्चों को स्वादिष्ट नाश्ता भी खिलाया!"
विज्ञापन


टीएमसी प्रमुख मंगलवार को गोरखालैंड प्रादेशिक प्रशासन के नवनिर्वाचित बोर्ड सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए दार्जिलिंग के तीन दिनों के दौरे पर थीं। बनर्जी ने अपनी पिछली दार्जिलिंग यात्रा के दौरान पहाड़ियों में सड़क किनारे एक स्टॉल पर लोकप्रिय तिब्बती भोजन 'मोमो' बनाया था। 2019 में दीघा से कोलकाता लौटते समय उन्होंने एक स्टॉल पर चाय तैयार की थी और लोगों को परोसी थी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें