फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: हमले की वजह से BJP को 'प्रतिरोध संकंल अभियान' रोकना पड़ा, TMC पर लगाए आरोप

Fri, 12 Jan 2018 01:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतिरोध संकंल अभियान, भाजपा
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने तृणमूल कांग्रेस पर एक बड़ा आरोप लगाया है। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कहा है कि बाइक रैली के दौरान उन पर हमला करने वाले लोग टीएमसी से ताल्लुक रखते हैं। इस आरोप के सामने आते ही सूबे में हड़कंप मच गया है। 

विज्ञापन


बंगाल में अपनी सियासत जमाने की खातिर बीजेपी बंगाल में सक्रीय है और बीते कई समय से यहा अपना विरोध कार्यक्रम चला रही है। ऐसे में अब ये आरोप सियासी नफा नुकसान के लिए बड़ी वजह बन सकता है। स्वामी विवेकानंद की सालगिरह पर 'प्रतिरोध संकंल अभियान' नाम से शुरू किए जाने वाले इस अभियान में पहले ही कोर्ट का सहारा लेना पड़ा था। 

बीजेपी की इस रैली को पुलिस ने पहले अनुमति नहीं दी थी, बाद में कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश पर बुधवार को ये स्वीकृति दी गई थी। पुलिस ने बल संख्या का हवाला देकर इस रैली से ऐतराज जताया था तो हाई कोर्ट ने संख्या बढ़ाकर इस रैली को आयोजित करने का आदेश सुनाया था। यह रैली पूर्वी मिदनापुर से पश्चिम बंगाल तक तय की जानी थी, जो तकरीबन 1600 किमी. है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें