अमित शाह का दावा- 2026 में पश्चिम बंगाल में भाजपा बनाएगी सरकार
शाह ने आगे इस बात पर जोर दिया कि 2026 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल में दो-तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में बंगाल में भाजपा का जनाधार लगातार बढ़ा है, जो साफ तौर पर चुनावी नतीजों में दिखता है। अमित शाह ने आंकड़े गिनाते हुए कहा कि 2014 लोकसभा चुनाव में भाजपा को 17% वोट और तीन सीटें मिलीं, 2016 विधानसभा चुनाव में पार्टी को 10% वोट और तीन सीटें मिलीं।
उन्होंने कहा कि 2019 लोकसभा चुनाव में वोट बढ़कर 41% और सीटें 18 हो गईं, 2021 विधानसभा चुनाव में भाजपा को 21% वोट और 77 सीटें मिलीं और 2024 लोकसभा चुनाव में पार्टी को 39% वोट और 12 सीटें मिलीं। उन्होंने कहा कि जो पार्टी 2016 में सिर्फ 3 सीटों पर थी, वह पांच साल में 77 सीटों तक पहुंच गई। वहीं कांग्रेस शून्य पर पहुंच गई और वाम दलों को एक भी सीट नहीं मिली।
ये भी पढ़ें:- Adhir Ranjan Chowdhury Met PM: अधीर रंजन चौधरी ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बंगाल समेत इन मुद्दों पर हुई चर्चा
भाजपा करेगी राज्य के संस्कृति और विरासत को जीवित- शाह
इस दौरान शाह ने आगे कहा कि 15 अप्रैल 2026 के बाद जब बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी, तो राज्य की संस्कृति और विरासत को फिर से जीवित किया जाएगा। अमित शाह ने कहा कि बंगाल भाजपा के लिए खास है क्योंकि पार्टी की स्थापना करने वाले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी यहीं के बड़े नेता थे।
अमित शाह ने बंगाल की जनता को भरोसा दिलाया कि भाजपा सरकार बनते ही विकास की रफ्तार तेज की जाएगी। गरीबों के कल्याण को प्राथमिकता दी जाएगी। घुसपैठ रोकने के लिए नेशनल ग्रिड बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा बंगाल में बदलाव और विकास का नया दौर शुरू करना चाहती है।