बंगाल में 294 विधानसभा सीटों के लिए आठ चरणों में मतदान होना है, जिसकी शुरुआत शनिवार (27 मार्च) से हो जाएगी। पहले चरण में पांच जिलों की 30 सीटों पर वोटिंग होगी। चुनाव प्रचार थमने से पहले गुरुवार को भाजपा और टीएमसी के कई दिग्गज नेताओं ने ताबड़तोड़ रैलियां कीं। मगर कांग्रेस ने इससे दूरी बनाई। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से लेकर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा सहित पार्टी के बड़े नेता भी चुनाव प्रचार के लिए मैदान में नहीं उतरे। वहीं, असम में राहुल और प्रियंका ने कई रैलियां कीं। बता दें कि असम भी 27 मार्च को पहले चरण का मतदान होगा। यहां 47 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। ऐसे में सवाल उठता है कि बंगाल में आखिर कांग्रेस ने ऐसा क्यों किया?