फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल: भाजपा में बगावत, मंत्री-सांसद और बागियों को टिकट देने से नाराज कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

Wed, 17 Mar 2021 06:10 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी का किला ढहाने के लिए भाजपा पूरे जोर-शोर से जुटी हुई है। हालांकि, पार्टी को अंदरूनी बगावत का भी सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, टिकट बंटवारे से पार्टी के काफी कार्यकर्ता नाराज हैं। ऐसे में उन्होंने बुधवार (17 मार्च) को कोलकाता में जगह-जगह प्रदर्शन किया। बता दें कि इस मामले को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पार्टी कैडर के साथ बातचीत भी की थी, लेकिन ताजा हालात देखते हुए उसका कोई असर नजर नहीं आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी सूची जारी के बाद बढ़ा विवाद

गौरतलब है कि भाजपा ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है, जिसके बाद कोलकाता समेत कई जगहों पर पार्टी कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। उन्होंने साउथ 24 परगना में पुलिस से भी झड़प की। बता दें कि एक दिन पहले भी भाजपा के हेस्टिंग स्थित कार्यालय के सामने कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें