फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: पांचवें चरण की 45 सीटों के मतदान पर सबकी नजर, जानिए क्या कहता है चुनावी इतिहास

Wed, 14 Apr 2021 10:56 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल में 17 अप्रैल यानी शनिवार को पांचवें चरण का चुनाव होना है। वहीं ममता बनर्जी पर चुनाव आयोग द्वारा लगाया गया 24 घंटे का प्रतिबंध खत्म हो चुका है और इसके बाद से ममता बनर्जी पीएम मोदी पर हमलावर होती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
ममता बनर्जी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल चुनाव में चार चरणों के मतदान हो चुके हैं और अब चार चरणों के चुनाव और बाकी हैं। ऐसे में ममता बनर्जी ने चुनावी मैदान में उतरने के लिए अपनी कमर कस ली है और चुनाव आयोग की ओर से लगाए गए प्रतिबंध के बाद वह पीएम मोदी पर हमलावर होती दिखीं। 

विज्ञापन


पांचवें चरण का चुनाव ममता के लिए क्यों जरूरी है?
शनिवार को राज्य में पांचवें चरण का चुनाव है और यह चरण ममता बनर्जी के लिए बहुत अहम माना जा रहा है। शनिवार को पांचवें चरण के लिए बंगाल की 45 सीटों पर चुनाव होना है। बता दें कि इस चरण में सबसे ज्यादा सीटों पर चुनाव हो रहा है। दूसरा बड़ा कारण यह है कि जिन 45 सीटों पर पांचवें चरण में मतदान होना वहां 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा को टीएमसी की तुलना में ज्यादा वोट मिले थे। 

इन 45 सीटों में से टीएमसी ने जीती 23 सीटें
इन सीटों के वोट मिला दिए जाएं तो भाजपा ने यहां 45 फीसदी मतदान हासिल किया था तो वहीं टीएमसी को 41.5 फीसदी वोट मिला था। हालांकि टीएमसी को यहां 23 सीटों पर जीत मिली थी और भाजपा को 22 सीटें मिली थीं। साल 2016 में भी टीएमसी ने इनमें से 32 सीटों पर जीत दर्ज की थी। जबकि साल 2011 में पार्टी इससे पांच सीटें कम मिली थी। 
विज्ञापन


17 अप्रैल को पांचवें चरण का मतदान
ऐसे में अगर टीएमसी को 45 सीटों पर सफलता नहीं मिलती है तो यह उसकी प्रतिष्ठा पर सवाल उठने जैसा हो सकता है। बंगाल में 27 मार्च से चुनाव शुरू हुए थे और अब 17 अप्रैल को पांचवें चरण का चुनाव होना है। वहीं छठें चरण का चुनाव 22 अप्रैल और सातवें चरण का चुनाव 26 अप्रैल को होना है। यही नहीं 29 अप्रैल को आखिरी चरण का मतदान किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें