फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीता हुआ मैच गंवाया: फिर हार का बहाना बनाया, मॉर्गन ने चेपॉक की पिच को कसूरवार ठहराया

Wed, 14 Apr 2021 09:44 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • मुंबई ने कोलकाता के मुंह से छीनी जीत
  • रोहित शर्मा की जबरदस्त कप्तानी
  • अंतिम पांच ओवर्स में पलटा मैच का रुख
विज्ञापन
इयोन मॉर्गन - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीत के मुहाने पर खड़ी कोलकाता नाइटराइडर्स  को इंडियन प्रीमियर लीग में मंगलवार रात खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने 10 रन से सनसनीखेज हार दी। एक वकत केकेआर आसानी से जीत की ओर बढ़ती दिख रही थी, लेकिन अपने बल्लेबाजों के गैरजिम्मेदाराना शॉट्स और रोहित शर्मा की असरदार कप्तानी ने उन्हें हार का मुंह देखने पर मजबूर कर दिया।

विज्ञापन

टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पलटन 152 रन पर ऑल आउट हो गई थी। साधारण से लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर ने 15 ओवर में चार विकेट पर 122 रन बना लिए थे। केकेआर को आखिरी पांच ओवर में जीत के लिए सिर्फ 31 रन चाहिए था, लेकिन मुंबई के गेंदबाजों उन्हें महज 20 रन बनाने दिए।

इस हार को केकेआर के कप्तान ने निराशाजनक करार दिया। उन्होंने कहा, 'मैच पहली पारी के बाद दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करते समय ज्यादातर समय तक हमारी पकड़ में था। हमने कुछ गलतियां की, लेकिन उसे ठीक करने की कोशिश करेंगे। हम आखिरी 10 ओवर में अच्छा नहीं खेले।’
विज्ञापन






इंग्लैंड के विश्व विजेता कप्तान ने चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम की पिच को लक्ष्य का पीछा करने के लिए कठिन बताया। जबकि दूसरी बल्लेबाजी का फैसला भी उन्होंने ही किया था। हालांकि यह भी फैक्ट है कि इस सीजन में चेन्नई में तीन में से दो मैच लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने गंवाया ही है। सिर्फ उद्घाटन मैच में आरसीबी ने दूसरी बल्लेबाजी के बावजूद मैच जीता था।.

साथ ही उन्होंने मुंबई इंडियंस की तारीफ भी कही। मॉर्गन बोले, 'मुंबई की टीम काफी समय से ऐसे (आखिरी ओवरों में बेहतर गेंदबाजी) खेल रही है। यह ऐसा है जिस पर हमें ध्यान देना होगा।’ दूसरी ओर रोहित शर्मा ने जीत का श्रेय गेंदबाजों को देते हुए कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो मैं सभी गेंदबाजों की तारीफ कर सकता हूं। टीम के लिए यह अच्छा है।’

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें