फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदीग्राम: सुवेंदु के काफिले पर हमला, भाजपा प्रत्याशी बोले- खास समुदाय के लोगों ने अंजाम दी वारदात

Thu, 01 Apr 2021 12:49 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नंदीग्राम

सार

  • पश्चिम बंगाल में आज (1 अप्रैल) विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत मतदान हो रहा है। इस बीच राज्य के अलग-अलग इलाकों से लगातार हिंसा की खबरें मिल रही हैं।
विज्ञापन
सुवेंदु अधिकारी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में आज (1 अप्रैल) विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत मतदान हो रहा है। इस बीच राज्य के अलग-अलग इलाकों से लगातार हिंसा की खबरें मिल रही हैं। इसी कड़ी में नंदीग्राम से भाजपा प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला होने की जानकारी मिली है। इस हमले में मीडिया की कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। हालांकि, सुवेंदु की गाड़ी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। भाजपा ने इस हमले का आरोप टीएमसी कार्यकर्ताओं पर लगाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हमले के बाद क्या बोले सुवेंदु अधिकारी?

नंदीग्राम के कमलपुर में बूथ नंबर 170 के पास भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला हुआ। इसके बाद सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि यह पाकिस्तानियों की हरकत है। जय बांग्ला बांग्लादेश का नारा है। उन्होंने बताया कि यह हरकत मतदान केंद्र पर मौजूद विशेष समुदाय के मतदाताओं ने की।
 


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें