फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assembly Elections 2021: कांग्रेस ने प. बंगाल चुनाव के लिए 39 उम्मीदवारों की सूची जारी की 

Sun, 21 Mar 2021 12:53 AM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

  • पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज
  • निर्वाचन आयोग की टीम जल्द कर सकती है बंगाल का दौरा
विज्ञापन
भाजपा-कांग्रेस - फोटो : फाइल
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:08 AM, 21-Mar-2021

कांग्रेस की 39 उम्मीदवारों की सूची जारी 

कांग्रेस ने प. बंगाल चुनाव के लिए 39 उम्मीदवारों की सूची जारी की 
 

 

10:13 PM, 20-Mar-2021

एआईडीएमके के पूर्व विधायक मुथुरामलिंगम डीएमके में शामिल

एआईडीएमके के पूर्व विधायक मुथुरामलिंगम डीएमके में शामिल हो गए। उन्होंने अध्यक्ष एमके स्टालिन की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। 

 

09:46 PM, 20-Mar-2021

बंगाल चुनाव : पहले चरण के लिए सीएपीएफ की 684 कंपनियों की तैनाती होंगी

चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल में 27 मार्च को होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए पांच जिलों में 7,034 परिसरों में स्थित 10,288 बूथ पर सीएपीएफ की कम से कम 684 कंपनियां तैनात करेगा। यह जानकारी शनिवार को एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।

विज्ञापन
08:54 PM, 20-Mar-2021

केरल के भाजपा उम्मीदवारों का नामांकन रद्द

केरल में थालास्सेरी, गुरुवायूर और देवीकुलम निर्वाचन क्षेत्रों से भाजपा के नेतृत्व वाले राजग उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों को जांच के बाद निर्वाचन अधिकारियों ने खारिज कर दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

 

07:30 PM, 20-Mar-2021

ममता सरकार ने नंदीग्राम घटना की जांच सीआईडी को सौंपी

नंदीग्राम में ममता बनर्जी पर तथाकथित हमले की जांच अब सीआईडी करेगी। राज्य सरकार ने इसकी घोषणा की है। सोमवार को एडीजी सीआईडी की अगुवाई में 6 सदस्यीय टीम नंदीग्राम का दौरा करेगी। यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
05:15 PM, 20-Mar-2021

कोरोना प्रबंधन के नाम पर पीएम मोदी ने पैसे चुराएः ममता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री मोदी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पीएम मोदी ने कोरोना प्रबंधन के नाम पर पैसे चुराए हैं।

04:52 PM, 20-Mar-2021

गैस के दाम को लेकर गरजे राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने असम में पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने आपसे कहा था कि गैस सिलेंडर का दाम कम करेंगे। यूपीए के समय 400 रुपये का सिलेंडर मिलता था और एनडीए में यह 900 रुपये का मिलता है। नरेंद्र मोदी कहते हैं कि हर घर में गैस पहुंचा दिया। फायदा किसको हुआ? गरीब परिवारों को नहीं, 2-3 बड़े उद्योगपतियों को। 

04:43 PM, 20-Mar-2021

कांग्रेस आज झूठी घोषणाओं का भोंपू बनकर रह गईः पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि एक तरफ हमारी सरकार, सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास के पवित्र मंत्र पर काम कर रही है। वहीं दूसरी तरफ, कांग्रेस आज झूठी घोषणाओं का भोंपू बनकर रह गई है। उसकी ये सच्चाई देश भर के लोग देख भी रहे हैं, समझ भी रहे हैं।

04:41 PM, 20-Mar-2021

कांग्रेस ने जमीन का अधिकार देने के लिए कोई काम नहीं कियाः पीएम मोदी

पीएम मोदी ने असम में कहा कि आपको याद रखना है कि ये वही कांग्रेस है, जिसने मूल निवासियों को जमीन का अधिकार देने के लिए कभी भी गंभीर कदम नहीं उठाए। यहां के मूल निवासियों को जमीन के पट्टे देने का काम सर्बानंद जी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार ने ही शुरू किया।

 

04:31 PM, 20-Mar-2021

कांग्रेस से सतर्क रहें आपलोगः पीएम मोदी

पीएम मोदी ने असम की जनता को सतर्क करते हुए कहा कि कांग्रेस और उसके साथी इसी समय का लाभ उठाना चाहते हैं। बीते पांच वर्षों में असम ने जो हासिल किया है अब वो उसे लूटना चाहते हैं।
इसलिए आपको सतर्क रहना है। आपको याद रखना है कि कांग्रेस अपने फायदे के लिए किसी को भी दांव पर लगा सकती है। असम में गरजे पीएम मोदी- कांग्रेस अपने फायदे के लिए किसी को भीदांव पर लगा सकती है।

04:26 PM, 20-Mar-2021

कांग्रेस का गठबंधन असम के लिए खतरनाकः पीएम मोदी

पीएम मोदी ने असम के चबुआ में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस आज उस पार्टी के साथ गठबंधन के साथ मैदान में उतरी है जो असम की अस्मिता, असम की संस्कृति के लिए अपने आप में एक बहुत बड़ा खतरा है, बहुत बड़ा संकट है। 

04:21 PM, 20-Mar-2021

एक चायवाला ही आपके दर्द को समझेगा

पीएम मोदी ने कहा कि ये (कांग्रेस) वही लोग हैं जिन्होंने चाय के बागानों में काम करने वाले हमारे भाई-बहनों पर कभी भी ध्यान नहीं दिया। असम के लोगों को इन लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। एक चायवाला आपके दर्द को नहीं समझेगा तो कौन समझेगा।

04:20 PM, 20-Mar-2021

पीएम मोदी ने टूलकिट का मुद्दा उठाया

पीएम मोदी ने कहा कि आपने एक टूलकिट की चर्चा सुनी होगी, इस टूलकिट में असम की चाय और हमारे ऋषि मुनियों द्वारा दिए गए योग को दुनिया में बदनाम करने की योजना तैयार की गई। ऐसी साजिश रचने वालों को कांग्रेस पार्टी समर्थन करे और असम में वोट मांगने की हिम्मत करे। कांग्रेस को हम माफ कर सकते हैं क्या? 

04:00 PM, 20-Mar-2021

कांग्रेस भारत की चाय की पहचान को मिटाने वालों के साथः पीएम मोदी

असम के चबुआ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मुझे यह देखकर तकलीफ हुई कि इस देश की एक ऐसी पार्टी जो सबसे पुरानी पार्टी, जिसने इस देश पर 50-55 साल शासन किया। ऐसी कांग्रेस पार्टी आज भारत की चाय की पहचान को मिटाने वालों का खुलेआम समर्थन कर रही है। 

03:18 PM, 20-Mar-2021

ममता ने भाजपा को बताया 'सबसे बड़ी लुटेरी' पार्टी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा की आलोचना करते हुए उसे दुनिया में ‘‘सबसे बड़ी लुटेरी’’ पार्टी बताया और कहा कि उसे राज्य में कभी भी सत्ता में नहीं आने देना चाहिए। पूर्वी मिदनापुर जिले के हल्दिया में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बनर्जी ने भगवा पार्टी पर दंगों की साजिश रचने, लोगों की हत्या करने तथा दलित लड़कियों को प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया। ममता ने कहा कि भाजपा दुनिया में सबसे बड़ी ‘तोलाबाज’ है...देखिए पीएम केयर फंड के तहत उसने कितना पैसा इकट्ठा किया। अगर पश्चिम बंगाल के लोग शांति चाहते हैं और दंगों से मुक्त राज्य चाहते हैं तो तृणमूल कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प है।

02:56 PM, 20-Mar-2021

ममता ने रैली के दौरान मोदी सरकार पर जमकर साधा निशाना

पश्चिम बंगाल में चुनावी रैली करते हुए ममता बनर्जी ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। ममता बनर्जी ने कहा कि अगर कोई आम आदमी 500 रुपये चोरी करता है तो उसे तोलाबाज कहा जाता है। लेकिन करोड़ों रुपये की चोरी करने वाली भारतीय जनता पार्टी को क्या कहते हैं, क्या भाजपा को तोलाबाज का सामंती जमींदार कहना चाहिए?  यहां पढ़ें पूरी खबर

 

02:24 PM, 20-Mar-2021

दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर बोला हमला

कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने शनिवार को भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने भोपाल में कहा कि आज हालात यह हो गए हैं कि भाजपा और संघ के कार्यकर्ता गांव में जब जाते हैं तो कहते हैं कि आप किसी को भी वोट दे दीजिए सरकार तो हमारी बनेगी। कांग्रेस की बन भी गई तो हम विधायक खरीद लेंगे।
 

02:22 PM, 20-Mar-2021

टीएमसी में शामिल हुए दो बंगाली कलाकार

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर स्टार्स का राजनीति में आने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में शनिवार को बंगाली अभिनेता नील भट्टाचार्य और अभिनेत्री ट्रिना भट्टाचार्य ने तृणमूल कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
 

02:15 PM, 20-Mar-2021

पीएम ने नोटबंदी से अर्थव्यवस्था बर्बाद की, जल्द ही हल्दिया पोर्ट भी बेच देंगे - ममता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने आज हल्दिया में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी और बैंक बंदी से देश की अर्थव्यवस्था बर्बाद कर दी। जल्द ही वह हल्दिया पोर्ट भी बेच देंगे।
 

02:11 PM, 20-Mar-2021

मोदी सरकार ने पूरे देश में बेरोजगारी फैला दी - राहुल

असम में रैली के दौरान राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर बेरोजगारी फैलाने का आरोप लगाया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने भाषण में मेक इन इंडिया कहते नजर आते हैं लेकिन उन्होंने सभी राज्यों में बेरोजगारी बढ़ा दी है। राहुल गांधी ने कहा कि सदन में कृषि कानून बिना चर्चा के पास करा दिए गए। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि वो हमें संसद में बोलने नहीं देते, हालांकि हम मजबूती के साथ खड़े हैं, हम आपकी रक्षा करेंगे और पीछे नहीं हटेंगे।
 

01:56 PM, 20-Mar-2021

नागपुर से नहीं चलना चाहिए आपका राज्य - राहुल

राहुल गांधी ने रैली में भाजपा और आरएसएस पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये असम की भाषा, संस्कृति, भाईचारे और इतिहास पर आक्रमण करते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस आपकी भाषा, संस्कृति और इतिहास की रक्षा करना चाहती है। राहुल गांधी ने आगे कहा कि ये आपका प्रदेश है और इसे नागपुर से नहीं चलाया जाना चाहिए। 

01:49 PM, 20-Mar-2021

असम में राहुल गांधी की रैली, जनता को दी पांच गारंटी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी असम में चुनावी रैली कर रहे हैं। रैली के दौरान राहुल गांधी ने असम की जनता को पांच गारंटी देने का एलान किया। राहुल गांधी ने कहा कि असम के चाय मजदूरों को 365 रुपये दिए जाएंगे। वहीं महिलाओं को दो हजार  रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। इसके अलावा जनता को पांच लाख रोजगार दिए जाएंगे, असम में सीएए लागू नहीं होगा और 200 यूनिट बिजली हर परिवार को मुफ्त में दी जाएगी।  

12:32 PM, 20-Mar-2021

ये चुनाव सोनार बांग्ला के निर्माण का संकल्प है - पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में कहा कि बाबा साहेब के बनाए संविधान ने प्रत्येक भारतीय को वोट की आजादी दी है लेकिन बंगाल में ममता बनर्जी ने वोट करने की आपकी ताकत को छीना है। 2018 के पंचायत चुनाव में जिस तरह दीदी ने आपके अधिकारों को कुचला, वो दुनिया ने देखा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ये चुनाव केवल मुख्यमंत्री, विधायक बदलने का नहीं है बल्कि सोनार बांग्ला के निर्माण का संकल्प है। 

12:29 PM, 20-Mar-2021

संविधान और लोकतंत्र की मर्यादाओं से बड़ा कुछ नहीं - पीएम

प्रधानमंत्री मोदी ने रैली में कहा कि मैं बंगाल के लोगों को आश्वस्त करता हूं कि अब दीदी को लोकतंत्र को कुचलने नहीं दिया जाएगा। पुलिस और प्रशासन को भी याद रखना चाहिए कि संविधान और लोकतंत्र की मर्यादाओं से बड़ा कुछ नहीं होता है। पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल की भलाई के लिए खुद को खपा देंगे। ममता बनर्जी को आड़े हाथ लेते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यहां सिर्फ एक ही उद्योग चलने दिया गया है और वो माफिया उद्योग।

12:23 PM, 20-Mar-2021

ममता बनर्जी पर बंगाल में विकास रोकने का लगाया आरोप

पीएम मोदी ने रैली में कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से बीते सालों में बंगाल के लिए 33 लाख पक्के घर स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से लाखों घर अब भी पूरे नहीं हो पाए हैं। दीदी को लगता है कि इन सब योजनाओं का फायदा लोगों को होगा तो वो मोदी को आशीर्वाद देंगे। पीएम मोदी ने आगे कहा कि शहरों में रेहड़ी-ठेला चलाने वाला गरीब पूछ रहा है कि उनको पीएम स्वनिधि के तहत आर्थिक मदद सही से क्यों नहीं मिली? आज बंगाल की बहनें पूछ रही हैं कि हर घर जल पहुंचाने के लिए टीएमसी सरकार को जो पैसा दिया था, वो पैसा तिजोरी में रखकर क्यों बैठ गईं? प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अगर आपको मोदी को क्रेडिट नहीं देना था, तो मत दीजिए लेकिन आपने गरीब के पेट पर लात क्यों मारी? 

12:20 PM, 20-Mar-2021

बंगाल की जनता दस साल का हिसाब मांग रही है - पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रैली में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ममता बनर्जी से बंगाल की जनता पिछले दस साल का हिसाब मांग रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने ममता पर तंज कसते हुए कहा कि अम्फान चक्रवात का हिसाब मांगो तो दीदी गुस्सा हो जाती हैं, राशन चोरी का जवाब मांगो तो जेल में डाल दिया जाता है और कोयला घोटाले पर जवाब मांगो तो पुलिस से डंडे मरवाए जाते हैं। 

12:12 PM, 20-Mar-2021

खेला खत्म होबे, विकास आरंभ होबे - पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने रैली में ममता बनर्जी के नारे खेला होबे पर पलटवार करते हुए कहा कि अब बंगाल में खेला खत्म होगा और विकास शुरू होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ममता बनर्जी ने बंगाल के युवाओं के दस साल खराब कर दिए। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज पश्चिम बंगाल में शिक्षा की क्या स्थिति है, ये खड्गपुर के लोग बहुत अच्छी तरह जानते हैं। शिक्षक भर्ती के नाम पर यहां का युवा कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने के लिए मजबूर हैं।

12:07 PM, 20-Mar-2021

दीदी ने बंगालियों के साथ विश्वासघात किया - पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने रैली में ममता बनर्जी के शासन पर हमला बोलते हुए कहा कि यहां पश्चिम बंगाल में दीदी, विकास की हर योजना के सामने दीवार बनकर खड़ी हो गई हैं। आपने दीदी पर भरोसा किया, लेकिन दीदी ने आपको दुर्नीति दी, आपके साथ विश्वासघात किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज दीदी, दस ‘ओन्गीकार’ की बात कर रही हैं। बंगाल के लोगों ने आपको दस साल सेवा का अवसर दिया था लेकिन आपने उन्हें लूट-मार से भरे दस साल दिए। आपने उन्हें दस साल का भ्रष्टाचार दिया। आपने उन्हें दस साल का कुशासन दिया।

12:04 PM, 20-Mar-2021

टीएमसी ने आपके सपनों को चूर-चूर किया - पीएम मोदी

रैली में पीएम मोदी ने कहा कि मुझे गर्व है कि मेरी पार्टी के पास दिलीप घोष जैसे अध्यक्ष हैं। उन पर अनेक हमले हुए, मौत के घाट उतारने की कोशिशें हुईं लेकिन वो बंगाल के उज्ज्वल भविष्य का प्रण लेकर चल पड़े और आज पूरे बंगाल में नई ऊर्जा भर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बंगाल ने कांग्रेस के कारनामें देखे हैं, वामदल की बर्बादी को अनुभव किया है और TMC ने आपके सपनों को कैसे चूर-चूर किया है।

11:59 AM, 20-Mar-2021

खड्गपुर में गरजे प्रधानमंत्री मोदी, बोले- भाजपा को पांच साल का मौका दीजिए

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बंगाल के खड्गपुर में चुनावी रैली कर रहे हैं। रैली में पीएम मोदी ने कहा कि इस बार भाजपा को पांच साल का मौका दीजिए। बंगाल से 70 साल की बर्बादी को मिटा देंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सही मायनों में भारतीय जनता पार्टी बंगाल की पार्टी है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बंगाल के विकास को नई ऊंचाईयों पर ले जाना चाहते हैं।

11:45 AM, 20-Mar-2021

खड्गपुर पहुंचे पीएम मोदी

असम विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खड्गपुर पहुंच चुके हैं। कुछ ही देर में वह चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।
 

11:30 AM, 20-Mar-2021

भाजपा नेता का दावा- पहले चरण में जीतेंगे 45 सीटें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम के चबुआ में जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले भाजपा नेता और असम सरकार में मंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा ने दावा कि उनकी पार्टी पहले चरण की 47 सीटों में से 45-46 सीटें जीतेगी। 
 

 

10:32 AM, 20-Mar-2021

भाजपा ने की ममता बनर्जी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

भाजपा ने शुक्रवार को चुनाव आयोग से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ उनके इस आरोप के लिए कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चुनाव आयोग को प्रभावित कर सकते हैं।
भाजपा ने यह भी आरोप लगाया कि वह शाह के खिलाफ झूठे आरोप लगाने का अभियान चला रही हैं।

09:52 AM, 20-Mar-2021

तमिलनाडु: नामांकन दाखिल करने की समय सीमा समाप्त

तमिलनाडु में छह अप्रैल को होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की समय सीमा शुक्रवार शाम समाप्त हो गई। मुख्य चुनाव अधिकारी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में 234 सीटों पर कुल 6,357 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। इनमें 5,398 पुरुष, 956 महिला और तीन ट्रांसजेंडर उम्मीदवार हैं। प्रमुख उम्मीदवारों में अन्नाद्रमुक से मुख्यमंत्री के. पलानीस्वमी, उप मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेलवम, जबकि द्रमुक से पार्टी प्रमुख एम. के. स्टालिन शामिल हैं। वहीं, मक्कल निधि मैयम प्रमुख कमल हासन भी चुनाव मैदान में उतरे हैं। भाजपा प्रदेश प्रमुख एल मुरूगन, अदाकारा-नेता खुशबू सुंदर ने भी नामांकन दाखिल किया है।

09:47 AM, 20-Mar-2021

मिजोरम के मुख्यमंत्री और गिरजाघर समूहों ने की उपचुनाव स्थगित करने की अपील

मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर 17 अप्रैल को सरछिप विधानसभा सीट पर होने वाला उपचुनाव स्थगित करने की मांग की है। सीएमओ के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में चुनाव आयोग से चुनाव की तारीख 16 अप्रैल करने की अपील की है, क्योंकि 17 अप्रैल को मिजोरम में ‘सेवेंथ डे एडवेंटिस्ट चर्च’ का ‘सबबथ’ है, जिसे काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। राज्य में इस गिरजाघर से संबंधित लोगों की संख्या अच्छी-खासी है और यदि 17 अप्रैल को उपचुनाव हुए तो उनमें से कई अपने वोट नहीं डालेंगे। गिरजाघर समूहों ने भी चुनाव की तिथि बदलने की अपील की है।

08:48 AM, 20-Mar-2021

महिलाओं को कपड़े पहनते समय आसपास के माहौल का ध्यान रखना चाहिए: तृणमूल विधायक

अभिनेता से नेता बने तृणमूल के विधायक चिरंजीत चक्रवर्ती ने शुक्रवार को विवादास्पद बयान देते हुए कहा कि महिलाओं को कपड़े पहनते समय अपने आसपास के माहौल का ध्यान रखना चाहिए। चक्रवर्ती ने दावा किया कि उन्होंने किसी पर अपनी बात थोपने के लिए नहीं बल्कि सुझाव के तौर पर यह बयान दिया। हालांकि, विधायक के बयान पर आक्रोशित भाजपा ने कहा कि चक्रवर्ती का बयान अवांछनीय है और महिलाओं को अपने हिसाब से कपड़े पहनने का अधिकार है। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बारासात निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे चक्रवर्ती ने पार्टी की एक बैठक से इतर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए में यह बयान दिया।

08:42 AM, 20-Mar-2021

भाजपा ने माकपा कार्यकर्ताओं पर लगाया हमला करने का आरोप

भाजपा ने आरोप लगाया है कि केरल के अम्बलप्पुझा सीट से उसके प्रत्याशी अनूप एंटनी पर माकपा के कुछ कार्यकर्ताओं ने हमला किया। हालांकि, वाम दल ने इन आरोपों से इनकार किया। भाजपा का आरोप है कि एंटनी पर हमले की घटना शाम को शहर के मुल्लाकल इलाके में तब हुई जब वह चुनाव प्रचार कर रहे थे। पार्टी के मुताबिक एंटनी को अलप्पुझा के जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। माकपा ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उसका कोई भी कार्यकर्ता इस घटना में शामिल नहीं है। पुलिस के मुताबिक कि कुछ अज्ञात लोगों ने एंटनी की कार के बोनट पर हमला किया लेकिन उनके साथ मारपीट नहीं की गई।

08:21 AM, 20-Mar-2021

चुनाव आयोग से मिलेंगे कांग्रेस नेता

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव निष्पक्ष और सुरक्षित तरीके से कराने के मद्देनजर कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति के पदाधिकारी आज चुनाव आयोग से मुलाकात करेंगे। 
 

08:14 AM, 20-Mar-2021

दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज असम के तिनसुकिया में आईओसी रिफाइनरी के कर्मचारियों से रूबरू होंगे। इसके अलावा जोरहाट और विश्वनाथ में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
 

 

08:05 AM, 20-Mar-2021

खड्गपुर और चबुआ में रैली करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने चुनावी अभियान की शुरुआत पश्चिम बंगाल के खड्गपुर से करेंगे। इसके बाद वह असम के चबुआ में भी जनसभा को संबोधित करेंगे।
 

07:48 AM, 20-Mar-2021

Assembly Elections 2021: कांग्रेस ने प. बंगाल चुनाव के लिए 39 उम्मीदवारों की सूची जारी की 

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर राजनीतिक दलों की रैलियों का दौर जारी है। चुनाव प्रचार जोरों पर चल रहा है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (20 मार्च) बंगाल के खड्गपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही, असम के चबुआ में भी लोगों से रूबरू होंगे। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी असम में ताल ठोकेंगे। बता दें कि कांग्रेस आज अपना घोषणा पत्र भी जारी कर सकती है। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें