फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: खराब ट्रैफिक कंट्रोल बताकर पुलिस को जड़ दिए कई थप्पड़, अब हिरासत में पहुंचा युवक

Mon, 02 May 2022 08:43 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

युवक की पहचान जॉय सिंह के रूप में हुई है। उसने खुद को सीआईएसएफ का एक बड़ा अधिकारी बताया और खराब ट्रैफिक कंट्रोल की शिकायत करके पुलिस को थप्पड़ जड़ दिए। 
विज्ञापन
गिरफ्तारी - फोटो : is
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के मिदनापुर से चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने ट्रैफिक संभाल रहे पुलिसकर्मियों को थप्पड़ जड़ दिए। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना का वीडियो भी वायरल हो गया, इसके बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि घटना मिदनापुर के कुईकोटा इलाके की है। यहां दो ट्रैफिक पुलिसकर्मी यातायात संभाल रहे थे। इसी दौरान एक युवक उनके पास आया और खराब ट्रैफिक कंट्रोल की शिकायत की। युवक ने खुद को सीआईएसएफ का एक बड़ा अधिकारी बताया। इसके बाद वह पुलिसकर्मियों से बहस करने लगा और देखते ही देखते उन पर थप्पड़ों की बरसात कर दी। 

घटना का वायरल हुआ वीडियो
इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक, युवक की पहचान जॉय सिंह के रूप में हुई है। युवक से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें