फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरनाक होता कोरोना: एक सप्ताह में बढ़ गए 41 प्रतिशत मामले, 68% नए संक्रमित सिर्फ दिल्ली-यूपी और हरियाणा में 

Mon, 02 May 2022 08:06 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

25 अप्रैल से एक मई तक 22,200 नए कोरोना के मामले दर्ज किए गए हैं। यह संख्या पिछले सप्ताह से 41 प्रतिशत ज्यादा है। दरअसल, पिछले सप्ताह करीब 15,800 नए मामले दर्ज किए गए थे।
विज्ञापन
भारत में कोरोना वारयरस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश-दुनिया में बढ़ता कोरोना संक्रमण एक बार फिर से डरा रहा है। आए दिन कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं, जिससे सक्रिय संक्रमित मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। कई विशेषज्ञ इसे चौथी लहर की दस्तक मान रहे हैं। इस बीच कोरोना को लेकर चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना के नए मामलों में साप्ताहिक वृद्धि दर 41 प्रतिशत पहुंच गई है। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश भर में रविवार को समाप्त हुए सप्ताह (25 अप्रैल से एक मई) में 22,200 नए कोरोना के मामले दर्ज किए गए हैं। यह संख्या पिछले सप्ताह से 41 प्रतिशत ज्यादा है, तब करीब 15,800 नए मामले दर्ज किए गए थे। जबकि, पिछले सप्ताह कोरोना के मामलों में 96 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई थी। आंकड़ों को देखा जाए तो नए मामलों में दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 68 प्रतिशत कोरोना संक्रमित मिले हैं। 

20 राज्यों में बढ़ रहा कोरोना संक्रमण
रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश के 20 राज्यों में कोरोना संक्रमण फिर से पैर पसार रहा है। इसमें सबसे बुरा हाल राजधानी दिल्ली का है। यहां एक इस सप्ताह 9684 नए मरीज सामने आए हैं। यह पिछले सप्ताह से 53 प्रतिशत ज्यादा है, तब 6326 मामले दर्ज किए गए थे। इस एक सप्ताह में देश में मिले कुल कोरोना संक्रमित के 43 प्रतिशत मामले दिल्ली में ही मिले हैं। इसी तरह हरियाणा में इस सप्ताह 3695 मामले मिले, जो पिछले सप्ताह से 61 प्रतिशत ज्यादा हैं। वहीं उत्तर प्रदेश में पिछले सप्ताह के मुकाबले 36 प्रतिशत ज्यादा मामले दर्ज किए गए। 
विज्ञापन


मौत के आंकड़ों में बढ़ोत्तरी नहीं 
राहत की बात यह है कि देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच मौतों की संख्या में उछाल नहीं देखा गया है। 25 अप्रैल से एक मई तक होने वाली मौतों को जोड़ा जाए तो एक सप्ताह में करीब 30 मौतें दर्ज की गई हैं। इन मौतों में पूर्व में हुई मौतों के आंकड़ों को जोड़ा नहीं गया है। इस तरह एक सप्ताह पहले एक सप्ताह में 29  तो उससे पहले 27 मौतें दर्ज की गई थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें