फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: दक्षिण 24 परगना जिले के बज बज इलाके में एक घर में लगी आग, तीन लोगों की मौत

Mon, 22 May 2023 12:36 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, कोलकाता।

सार

अधिकारियों ने बताया कि मरने वालों में एक महिला और उसकी नाबालिग बेटी शामिल है, जो आग लगने के दौरान घर की टिन की छत के नीचे फंस गई थी।
विज्ञापन
आग (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में रविवार रात एक घर में आग लगने से एक महिला और उसकी बेटी सहित तीन लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बज बज (Budge Budge) थाना क्षेत्र के नंदरामपुर दसपारा में रात करीब साढ़े आठ बजे एक घर में आग लग गई।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मरने वालों में एक महिला और उसकी नाबालिग बेटी शामिल है, जो आग लगने के दौरान घर की टिन की छत के नीचे फंस गई थी। अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने कहा कि घर में केवल घरेलू सामान था। हालांकि, कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि घर से अवैध पटाखा इकाई संचालित हो रही थी।

अग्निशमन अधिकारी ने आग पर काबू पाने के बाद संवाददाताओं से कहा कि प्रारंभिक आकलन के अनुसार, पटाखे नहीं मिले हैं। इस मामले में हम कल सुबह ही स्पष्ट जानकारी दे पाएंगे कि यह एक पटाखा निर्माण इकाई था या आवासीय घर। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी। बता दें कि पूर्व मेदिनीपुर के एगरा में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार को हुए भीषण विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें