फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: पश्चिमी विक्षोभ से पहाड़ों पर बर्फबारी, दिल्ली समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश के आसार

Mon, 23 Mar 2026 03:33 AM IST
Devesh Tripathi अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

दिल्ली-एनसीआर में 23 से 25 मार्च के बीच आंशिक बादल छाए रहने का अनुमान है। सोमवार को हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 29 से 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
विज्ञापन
राज्यों में तेजी से बदल रहा मौसम - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम के बदले मिजाज के चलते पहाड़ों पर बर्फबारी जारी है। उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में भारी बर्फबारी से पूरा इलाका 3 से 4 फीट बर्फ से ढक गया। इस बीच, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश, आंधी-तूफान का पूर्वानुमान जारी किया है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के असर से हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में 23 मार्च से 25 मार्च के बीच बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा 26 मार्च से एक और पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है।
विज्ञापन


ज्यादातर स्थानों पर धूप, कई जगहों पर बर्फबारी के आसार
केदारनाथ धाम में लगातार हो रही बर्फबारी के चलते पूरी केदार घाटी सफेद बर्फ की चादर में ढकी हुई है। खराब मौसम और शून्य से नीचे तापमान के बावजूद उत्तराखंड पुलिस और आईटीबीपी के जवान सुरक्षा व्यवस्था बनाए हुए हैं और लगातार गश्त कर रहे हैं। वहीं, कश्मीर में मौसम का अलग ही रुख देखने को मिल रहा है। वहां, ज्यादातर स्थानों पर धूप खिली रही। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार, 23 से 25 मार्च के बीच पहाड़ों में कुछ स्थानों पर बर्फबारी हो सकती है। 29 से 31 मार्च के दौरान फिर से बारिश और बर्फबारी का दौर लौट सकता है।
विज्ञापन

एनसीआर से बंगाल तक छाए बादल, ओलावृष्टि की आशंका
दिल्ली-एनसीआर में 23 से 25 मार्च के बीच आंशिक बादल छाए रहने का अनुमान है। सोमवार को हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 29 से 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड और पश्चिम बंगाल में 24 से 28 मार्च के बीच बारिश का अनुमान है। कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है।
विज्ञापन


हिमाचल में भी बदलेगा मौसम
हिमाचल में सोमवार को बारिश और पहाड़ों में बर्फबारी के आसार हैं। उच्च पर्वतीय इलाकों में 28 तक बारिश-बर्फबारी हो सकती है। कुल्लू और लाहौल स्पीति में ऊंचाई वाले क्षेत्र में हिस्खलन की आशंका जताई गई है। तापमान में गिरावट आने से मौसम ठंडा हो गया है।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें