फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Updates: मुंबई में बरस रही आफत की बारिश, महाराष्ट्र के पांच जिलों में रेड अलर्ट

Wed, 21 Jul 2021 02:35 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मुंबई में मानसूनी बारिश आफत बनकर बरस रही है।चार दिनों से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन ठप हो गया है। मौसम विभाग ने कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है।  
विज्ञापन
मुंबई में बारिश से बने हालात - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बारिश जमकर कहर ढा रही है। बीते चार दिनों से मुंबई में बारिश का दौर जारी है। कई इलाकों में पानी घरों में घुस गया है। मुंबई के उपनगरीय इलाके नवी मुंबई में बाढ़ के पानी में फंसे 120 लोगों को दमकल विभाग की टीम ने सुरक्षित बचा लिया। दमकल टीम ने भारी बारिश के कारण नवी मुंबई के विभिन्न हिस्सों में फंसे कई लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा है। वहीं मौसम विभाग ने मुंबई मेट्रोपोलिटन क्षेत्र में अगले 24 घंटे में भारी से भारी बारिश होने की आशंका जताई है। साथ ही कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। 

विज्ञापन


मुंबई में रविवार से हो रही बारिश की वजह से जनजीवन पूरी तरह अस्तव्यस्त है। सड़कों पर जलजमाव की स्थिति से कई इलाकों में ट्रैफिक जाम के हालात बने हुए हैं। वहीं मुंबई की लाइफ लाइन कहे जाने वाली लोकल ट्रेनें भी प्रभावित हुई हैं। मुंबई के चेम्बुर इलाके में जल जमाव हो गया है जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
 

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने महाराष्ट्र के पांच जिलों के लिए बारिश का 'रेड अलर्ट' जारी किया है। अगले दो दिन में राजगढ़ और पुणे जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने मुंबई के लिए बुधवार से शुक्रवार के बीच 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है जिसके मुताबिक, भारी से  भारी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


भारी से भारी बारिश की आशंका
आईएमडी के मुंबई केंद्र के अनुसार, पुणे, रायगढ़, रत्नगिरि कोल्हापुर और सतारा में भारी बारिश की आशंका जताई गई है।  विभाग ने कहा कि इन स्थानों पर 24 घंटे में 204.5 मिलीमीटर से अधिक वर्षा हो सकती है। विभाग के अनुसार, राज्य के मराठवाड़ा और विदर्भ क्षेत्रों में शुक्रवार तक हल्की बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें