फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: बारिश की वजह से बढ़ी सर्दी, इन राज्यों में आने वाले दिनों में भारी बारिश की संभावना

Sat, 08 Jan 2022 09:30 PM IST
विशाल तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। वैसे मौसम विभाग ने पहले ही बताया था कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली में शनिवार को तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
मौसम के बदलते मिजाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुछ दिनों से देशभर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बारिश, बर्फबारी और शीतलहर से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश से मौसम में बदलाव आया है। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से लेकर राजस्थान के सीकर तक सर्दी का सितम बढ़ गया है। जहां दिल्ली में शुक्रवार रात से ही बारिश हो रही है। वहीं झारखंड-बिहार-यूपी सहित कई राज्यों में बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने जताई आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने की आशंका
मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। वैसे मौसम विभाग ने पहले ही बताया था कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली में शनिवार को तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। बारिश के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। इस बारिश के बाद से कई राज्यों में शीत लहर के आसार बढ़ गए हैं। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में कल तक ऐसा ही मौसम बने रहने के आसार है। इसके अलावा उत्तर पश्चिम के मैदानी इलाकों में भी अगले 24 घंटों के दौरान यानी 9 जनवरी तक भारी बारिश हो सकती है। इसके बाद बारिश की स्थिति में कमी आने की संभावना जताई गई है।

इन राज्यों में बारिश का हाई अलर्ट 
मौसम विभाग ने उत्तराखंड के पांच पहाड़ी जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। 8 जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इसके अलावा राजस्थान में पिछले 5 दिनों से बारिश का दौर जारी है। दो पश्चिमी विक्षोभों की सक्रियता की वजह से सर्दियों के मौसम में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 9 जनवरी से हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

इसके साथ झारखण्ड, बिहार और छत्तीसगढ़ के कई प्रांतों में भी अगले 2-3 दिनों तक मौसम बिगड़ने की संभावना जाहिर की है। 

बारिश से तापमान में भी भारी गिरावट
लगातार हो रही बारिश से देशभर में तापमान 4-5 डिग्री नीचे गिर गया है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में तो तापमान 8-10 डिग्री नीचे जाने की भी संभावना जताई है। दिल्ली में कम से कम पिछले 13 साल बाद जनवरी में एक दिन में सर्वाधिक बारिश दर्ज की गई और शुक्रवार को रात भर हुई बारिश के कारण राष्ट्रीय राजधानी के निचले इलाकों में पानी भर गया जिससे तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, मौसम विभाग ने अगले हफ्ते तक उत्तर-पश्चिमी राज्यों में मौसम साफ होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें