झारखंड के कई जिलों में शनिवार यानी 20 मार्च को बादल गरजने के साथ वज्रपात की संभावना जताई जा रही है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग की माने को झारखंड के कई जिलों में बारिश की बौछारें पड़ सकती हैं।
दिल्ली-एनसीआर में बारिश के आसार
23 और 24 मार्च को दिल्ली और एनसीआर में हल्की गरज के साथ हल्की और मध्यम बारिश की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान उत्तरी मैदानी इलाकों के साथ-साथ मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई जा रही है।