फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Today: उत्तर भारत में शीतलहर...कश्मीर और हिमाचल में जमने लगे झरने-तालाब, तापमान में तेज गिरावट जारी

Tue, 19 Dec 2023 05:57 AM IST
गुलाम अहमद अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

राजस्थान भी भीषण शीतलहर की चपेट में है। तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान गिरकर 3.9 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है।
विज्ञापन
शीतलहर (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में पिछले कुछ दिनों से जारी भारी बर्फबारी से पूरा उत्तर भारत भीषण सर्दी की चपेट में है। सर्दी के चलते पहाड़ों से लेकर रेगिस्तानी राज्य राजस्थान में शीतलहर से जनजीवन बुरी तरह से अस्तव्यस्त हो गया है। राजस्थान भीषण शीतलहर की चपेट में है। तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान गिरकर 3.9 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है। इसके अलावा, चुरू, सीकर और अलवर में क्रमश: 6.4 डिग्री, 6.5 डिग्री और 6.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के ज्यादातर शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे ही बना हुआ है।

विज्ञापन


वहीं, ओडिशा भी शीतलहर की चपेट में है और राज्य के ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, कंधमाल जिले के जी उदयगिरी और सुंदरगढ़ जिले के किरी सबसे ठंडा रहा और इन दोनों शहरों में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा, कोरापाट, क्योंझर, दरिंगबाड़ी, फुलबनी, अंगुल, रानीताल, भद्रक और राउरकेला जिलों में भी 10 डिग्री से कम तापमान रिकॉर्ड किए गए। राजधानी भुवनेश्वर और कटक में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तक आ गया है।

कुल्लू में पेयजल आपूर्ति बाधित
हिमाचल प्रदेश में कड़ाके की ठंड के चलते कुल्लू में पेयजल स्रोत जमने लगे हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में 30 पेयजल योजनाओं पर असर पड़ा है और सुबह के समय पानी की आपूर्ति ठप पड़ रही है। धूप लगने के बाद सप्लाई सुचारु हो रही है। पेयजल योजनाओं में पानी की आपूर्ति पर भी करीब 50 फीसदी तक असर पड़ा है। कुल्लू, मनाली, बंजार सहित अन्य इलाकों की ग्रामीण क्षेत्रों की पेयजल योजनाओं पर कड़ाके की ठंड के चलते असर हुआ है। ये सारे क्षेत्र पर्यटन वाले हैं और बर्फबारी देखने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी यहां आते हैं।
विज्ञापन


लेह में पारा माइनस 10 डिग्री से नीचे पहुंचा
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 21 दिसंबर तक मौसम लगभग साफ रहेगा, लेकिन 22 और 23 दिसंबर को मौसम का मिजाज फिर बदल सकता है। इस दौरान कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। इसके बाद 28 दिसंबर तक मौसम साफ रहेगा। बर्फबारी और कड़ाके ठंड से पारा लगातार नीचे गिर रहा है। लेह में बीती रात न्यूनतम तापमान माइनस 10.4 डिग्री सेल्सिय दर्ज किया गया। गुलमर्ग में यह माइनस 8.0 डिग्री, पहलगाम में माइनस 5.8, कुपवाड़ा में यह माइनस 2.2 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी श्रीनगर दिनभर मौसम साफ रहा। कई जिलों में बर्फबारी के बाद रात के तापमान में सुधार हुआ है। श्रीनगर में दिन का तापमान 11 डिग्री और बीती रात का न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में दिन का तापमान 21.0 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें