फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम अपडेट: पाकिस्तान की हवाओं से गर्म होगी दिल्ली, अगले तीन महीनों तक दस राज्यों में बढ़ेगी गर्मी

Fri, 02 Apr 2021 04:23 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग के पूर्वानुमान में कहा गया है कि राज्यों में फिलहाल तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज नहीं होगा। आने वाले तीन माह के दौरान प्रचंड गर्मी के कई दौर आएंगे...  
विज्ञापन
गर्मी का बढ़ता सितम - फोटो : ANI (File)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान से चलीं हवाएं राजस्थान से होकर दिल्ली में अपनी दस्तक दे चुकी हैं। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में दिल्ली लू की चपेट में आने वाली है, जबकि उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में गर्म हवाओं ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान और इसके आसपास के राज्यों में शनिवार और रविवार को लू चलेगी। इससे उत्तर और पश्चिम के साथ ही उत्तर से लेकर मध्य भारत के सभी मैदानी राज्यों में तापमान बढ़ेगा। इसके अलावा ओडिशा, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश में भी लू चल सकती है।




मौसम वैज्ञानिक सुरेंद्र पाल ने अमर उजाला से कहा कि गुजरात तट से हरियाणा तक मौसम में उतार चढ़ाव बना हुआ है। राजस्थान से गर्म हवाएं आ रही हैं। इससे राज्यों में लू की स्थिति बन रही है। मैदानी इलाकों में गर्मी बढ़ गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान में कहा गया है कि राज्यों में फिलहाल तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज नहीं होगा। आने वाले तीन माह के दौरान प्रचंड गर्मी के कई दौर आएंगे।
विज्ञापन


राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा और झारखंड में दिन का अधिकतम तापमान औसत से 0.62 डिग्री से ऊपर होगा। जबकि  कोंकण, गोवा, तटीय कर्नाटक के अलावा कच्छ और सौराष्ट्र क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ज्यादा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें