श्रीनगर एयरपोर्ट पर कम दृश्यता के चलते बृहस्पतिवार सुबह 15 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। सुबह एयर ट्रैफिक प्रभावित रहा। घाटी में पूरी रात बर्फबारी होती रही। जम्मू और लद्दाख के कई इलाकों में भारी बर्फबारी हुई। अगले पांच दिन जम्मू-कश्मीर में ज्यादा बर्फबारी नहीं होनी की भविष्यवाणी की गई है।
आंधी, बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के चलते पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश में शुक्रवार को बारिश व आंधी की चेतावनी जारी की है। अगले दो दिनों में हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में बारिश हो सकती है। साथ ही पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और त्रिपुरा में अगले दो दिन घना कोहरा छाया रहेगा।