फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Report: यूपी-उत्तराखंड समेत इन राज्यों में होगी भारी बारिश! जानें देश में अगले चार दिन के मौसम का हाल

Sat, 08 Oct 2022 08:16 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में आठ से 10 अक्तूबर के बीच गरज के साथ भारी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
मौसम का अपडेट - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस महीने के पहले सप्ताह में विदा होने वाले मानसून के नोरू चक्रवात की वजह से पूरे महीने तक बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में हल्के स्तर की बारिश संभावना जताई थी। ऐसे में बीते दो दिनों से बादलों के डेरा डालने के चलते सूर्य भगवान के दर्शन नहीं हुए हैं। इसी बीच, शनिवार को भारतीय मौसम विभाग ने एक बार फिर चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले कुछ दिनों तक देश के अधिकांश राज्यों में भगवान इंद्र की कृपा इसी तरह बरसती रहेगी।  

विज्ञापन

नौ अक्तूबर को इन राज्यों में होगी बारिश

मौसम अपडेट - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग ने उन राज्यों के बारे में बताया जहां आने वाले कुछ दिनों में बारिश होने या इसके जारी रहने का अनुमान है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक नौ अक्तूबर को उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, तटीय आंध्र प्रदेश, केरल, गुजरात रीजन, दक्षिण कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश में में तेज तूफान के साथ बारिश की आशंका है। वहीं, इस राज्यों समेत कई अन्य राज्यों में तेज हवा और बिजली कड़कने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। 

10 अक्तूबर के लिए मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

मौसम विभाग ने 10 अक्तूबर के लिए चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने बताया कि 10 तारीख को उत्तराखंड, ईस्ट उत्तर प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, असम, पश्चिम बंगाल, वेस्ट मध्य प्रदेश, उत्तरी और दक्षिणी कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में तेज गरज और चमक के साथ ही तूफान और बारिश होने की संभावना है। 

11 अक्तूबर को इन राज्यों में हो सकी है भारी बारिश

मौसम अपडेट - फोटो : अमर उजाला
मौसम विज्ञान ने बताया है कि 11 अक्तूबर को पूर्वोत्तर के राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, सिक्किम ,बिहार, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु और पुडुचेरी, ईस्ट मध्यप्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। वहीं, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल में गंगा के किनारे के इलाके और गोवा आदि में दिनभर बादल छाए रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। 
विज्ञापन

12 अक्तूबर को देश के अधिकांश राज्यों में मौसम रहेगा साफ

मौसम विभाग ने बताया है कि आने वाली 12 तारीख को मौसम में कुछ सुधार आएगा। 12 अक्तूबर को देश के अधिकांश राज्यों में मौसम साफ रहेगा। उस दिन सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और तमिलनाडु के साथ ही पुडुचेरी में भारी बारिश की संभावना है। वहीं, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश में बिजली कड़कने और तेज हवाओं के चलने का अनुमान है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें