फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Report: दिल्ली-एनसीआर में कल मिल सकती है गर्मी से राहत, जानें अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

Wed, 10 Aug 2022 08:17 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों में पूर्वी, मध्य और पश्चिमी भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है। आईएमडी  के अनुसार, अगले दो दिनों के दौरान मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा, छत्तीसगढ़, विदर्भ, गुजरात, कोंकण और गोवा में भीषण बारिश होगी।
विज्ञापन
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते दिनों बारिश के बाद राजधानी दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर प्रदेश में गर्मी का सितम फिर जारी है। यहां सुबह-सुबह निकल रही धूप और उसम से लोग परेशान हैं। इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, अगले 24 घंटे यानी गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार हैं। इससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। 

विज्ञापन


इसके अलावा मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों में पूर्वी, मध्य और पश्चिमी भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है। आईएमडी  के अनुसार, अगले दो दिनों के दौरान मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा, छत्तीसगढ़, विदर्भ, गुजरात, कोंकण और गोवा में भीषण बारिश होगी। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया, यहां मानसून ट्रफ सक्रिय है और अपनी सामान्य स्थिति के दक्षिण में स्थित है, जो अगले तीन दिनों तक ऐसा ही रहेगा।

इन राज्यों में गरज के साथ बारिश के आसार 

भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए बुलेटिन के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के अलग-अलग क्षेत्रों में 11 से 13 तारीख तक गरज के साथ बारिश की संभावना है। इसके अलावा, झारखंड, ओडिशा अरुणाचल प्रदेश,असम, मेघालय  नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में दो से तीन दिनों में बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने कहा है कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और कोंकण, गोवा के अलग-अलग हिस्सासें में गरज के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। इसके अलावा गुजरात, तेलंगाना और तमिलनाडु के तटीय घाट क्षेत्रों में भी बारिश के आसार हैं। 

विज्ञापन


उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट 
मौसम विभाग ने उत्तराखंड के देहरादून, चमोली, बागेश्वर, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग में आज बहुत भारी बारिश की संभावना के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कुछ इलाकों में तेज गर्जना के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए नदियों, नालों के किनारे बसे लोगों के साथ ही भूस्खलन संभावित इलाकों में बसे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें