फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: मप्र, छत्तीसगढ़, बंगाल समेत इन राज्यों में हो सकती तेज बारिश, जानें दिल्ली, बिहार और यूपी का हाल

Mon, 12 Apr 2021 11:40 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश भर में लोग गर्मी से बेहाल हैं। मध्य और उत्तर भारत के कई हिस्सों में लू अपना प्रकोप दिखाने लगी है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा समेत कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
मौसम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश भर में लोग गर्मी से बेहाल हैं। मध्य और उत्तर भारत के कई हिस्सों में लू अपना प्रकोप दिखाने लगी है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा समेत कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।इस दौरान हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटा रहेगी। आईएमडी के मुताबिक, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ उत्पन्न हो रहा है। यह पश्चिमी विक्षोभ 14 से 17 अप्रैल के बीच रहेगा।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी 4 से 5 दिन मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के अधिकांश हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश होने की संभावना है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटा रहेगी। झारखंड में भी अगले दो दिन में बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही दक्षिण में स्थित तमिलनाडु, केरल, माहे और कर्नाटक के तटीय क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। वहीं पश्चिमी राजस्थान के कई इलाकों में 14 और 15 अप्रैल को धूल भरी आंधी और बारिश की संभावना जताई जा रही है।
 

विज्ञापन

यहां होगी भारी बारिश

पश्चिमी विक्षोभ के कारण 14 से 17 अप्रैल तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश से साथ ही तूफान आने की भी संभावना है। इसके साथ ही जम्मू- कश्मीर, लद्दाख, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में 14 अप्रैल को बारिश हो सकती है। 15 अप्रैल को इन स्थानों पर भारी बारिश होने के आसार हैं। 



दिल्लीवासियों को 16 अप्रैल से गर्मी से मिल सकती है राहत
दिल्लीवासियों को 16 अप्रैल के बाद गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले सप्ताह में 16 अप्रैल को दिल्ली के कुछ इलाके में हल्की बारिश भी हो सकती है। 12 से 16 अप्रैल तक पश्चिमी विक्षोभ के कारण आकाश में बादल छाए रह सकते हैं। वहीं बिहार की राजधानी पटना में 14 तारीख को बारिश की संभावना जा रही है। बता दें कि यहां पर गर्मी से परेशान लोगों को बारिश से कुछ राहत मिल पाएगी। 

जालंधर वालों को नहीं मिलेगी गर्मी राहत
जालंधर में रविवार को तेज धूप खिली रही, जिससे तापमान में निश्चित रूप से इजाफा हुआ। सोमवार यानी आज से लेकर अगला सप्ताह गरम ही रहेगा। ऐसे संकेत मौसम विभाग द्वारा दिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें