फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से बढ़ी ठिठुरन: आज से दिल्ली समेत देश के इन इलाकों में शीतलहर चलने से बढ़ी कंपकंपी, जानें अपने शहर का हाल

Thu, 30 Dec 2021 07:59 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड समेत कई इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर पड़ रहा है। उत्तर भारत में  तापमान में चार से पांच डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है । 
विज्ञापन
ठंड का सितम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहाड़ों पर हो रही बर्फवारी से मैदानी इलाकों में तापमान लगातर कम हो रहा है, जिससे ठंड बढ़ती जा रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार से ठंड और बढ़ने की संभावना है। वहीं, देश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज न्यूनतम पारा 6 डिग्री सेल्सियस है, जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

विज्ञापन


पिछले दो दिनों से हो रही बारिश और सूरज और बादलों की आंख मिचौली से इस दौरान तापमान में चार से पांच डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है।  अब गुरुवार से बादल छाए रहेंगे। सुबह शाम कोहरा रहेगा। हल्की हवाएं चलेंगी। जिससे आने वाले दिनों में ठंड और कनकनी के साथ शीतलहर चलेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरुवार से बादल छाए रहेंगे। सुबह शाम कोहरा रहेगा। वहीं, हल्की हवाएं चलेंगी। जिससे आने वाले दिनों में ठंड और कंपकंपी के साथ शीतलहर की वजह से ठिठुरन बढ़ेंगी।उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ में मंगलवार और बुधवार को हुई 10 मिमी बारिश से पारा नीचे लुढ़क गया है। 
विज्ञापन


पटना में चार से पांच डिग्री सेल्सियस तापमान हुआ कम
बिहार के पटना में भी आज तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।  मौसम विभाग के अनुसार, पटना में आज 12 न्यूनतम तापमान और 22 डिग्री अधिकतम तापमान  रहने की उम्मीद है। पटना और आसपास के जिलों में बादल छाए रहने की संभावना है।

भोपाल में भी ठंड और शीतलहर चलने की संभावना है। भोपाल में गुरुवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, जिसके बाद न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम पारा 22 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। यहां भी सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा।

उत्तराखंड और शिमला में बर्फबारी
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की बात करें तो यहां का न्यूनतम तापमान आज पांच और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हालांकि, आसमान में बादल छाए रहेंगे. इसके अलावा जयपुर में आज 7 डिग्री सेल्सियस तक न्यूनतम पारा जा सकता है, जबकि अधिकतम तापमान  21 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है। यहां अभी बर्फबारी होती रहेगी। वहीं, शिमला का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री और अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं, श्रीनगर का आज का न्यूनतम तापमान माइनस 3 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, अधिकतम तापमान 9 डिग्री तक जाने की संभावना है

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें