फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bangladesh Riots: 'बांग्लादेश के लोगों का हित हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता', भारतीय विदेश मंत्रालय का बयान

Thu, 08 Aug 2024 05:11 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि जहां तक भारत का सवाल है, बांग्लादेश के नागरिकों के हित हमारे लिए सर्वोच्च प्राथमिकता रखते हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम बांग्लादेश में कानून और व्यवस्था की पुन: स्थापना की उम्मीद रखते हैं।

विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच भारतीय विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेशी नागरिकों के हितों की रक्षा को लेकर प्रतिबद्धता जताई है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि जहां तक भारत का सवाल है, बांग्लादेश के नागरिकों के हित हमारे लिए सर्वोच्च प्राथमिकता रखते हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम बांग्लादेश में कानून और व्यवस्था की पुन: स्थापना की उम्मीद रखते हैं। विदेश मंत्रालय के अनुसार बांग्लादेश में हिंसा से जुड़ी खबरें अभी भी सामने आ रही हैं।  

विज्ञापन


बांग्लादेश सरकार से चल रही है बात
बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमले को लेकर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘विदेश मंत्री ने इस पर स्वत: संज्ञान लिया है। हम बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की स्थिति की जानकारी ले रहे हैं। हमें यह भी सूचना मिली है कि बांग्लादेश में कुछ समुदायों के द्वारा अल्पसंख्यकों की मदद की जा रही है। हम इन कदमों का स्वागत करते हैं लेकिन, हमारा जोर इस बात पर भी है कि बांग्लादेश में कानून और व्यवस्था को पुन: स्थापित किया जाए। हम यह स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि यह सरकार की जिम्मेदारी है कि सभी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। यह दोनों देशों के हितों की रक्षा के लिए बेहद जरूरी है।’  

‘बांग्लादेश में हालात फिर से पनप रहे हैं’
बांग्लादेश में ताजा हालातों को लेकर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘वहां हालात फिर से पनप रहे हैं। मुझे जानकारी मिली है कि आज शाम को बांग्लादेश में अंतरिम सरकार का शपथ ग्रहण होगा। हमारे राजदूत भी भारत की तरफ से शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगे। जब ये सब चीजें हो जाएंगी, उसके बाद इस बात पर जोर दिया जाएगा कि भारत सरकार और भारत की जनता के के लिए बांग्लादेश के नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।’
विज्ञापन

 

‘सभी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए’
बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमले को लेकर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘विदेश मंत्री ने इस पर स्वत: संज्ञान लिया है। हम बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की स्थिति की जानकारी ले रहे हैं। हमें यह भी सूचना मिली है कि बांग्लादेश में कुछ समुदायों के द्वारा अल्पसंख्यकों की मदद की जा रही है। हम इन कदमों का स्वागत करते हैं लेकिन, हमारा जोर इस बात पर भी है कि बांग्लादेश में कानून और व्यवस्था को पुन: स्थापना की जाए। हम यह स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि यह सरकार की जिम्मेदारी है कि सभी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। यह दोनों देशों के हितों की रक्षा के लिए बेहद जरूरी है।’

‘भारत और ब्रिटेन के विदेश मंत्रियों की बात हुई’
बांग्लादेश के हालातों को लेकर ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी और भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर के बीच बातचीत हुई। इस बारे में भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘कुछ घंटों पहले डॉ. एस जयशंकर और डेविड लैमी के बीच बातचीत हुई। दोनों नेताओं के बीच बांग्लादेश और पश्चिमी एशिया के हालातों की प्रगति को लेकर चर्चा हुई।’

शेख हसीना को राजनीतिक शरण देने के मामले में क्या कहा?
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को राजनीतिक शरण देने के मामले में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘हमारे विदेश मंत्री इस बारे में पहले ही जानकारी दे चुके हैं कि शेख हसीना को अल्प अवधि में भारत आने की सूचना दी गई थी। जहां तक बांग्लादेश का सवाल है, वहां अभी भी हिंसा की स्थिति जारी है।’

विज्ञापन



 

भारत-जाम्बिया के बीच चौथे एफओसी का आयोजन
भारत और जाम्बिया के बीच चौथे विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) का आयोजन 8 अगस्त, 2024 को लुसाका में किया गया। दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडलों ने प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण, उच्च शिक्षा, व्यापार के साथ साथ दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों पर समीक्षा की। इस दौरान रक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, खनिज संसाधन, छोटे और मध्यम उद्यम, सांस्कृतिक आदान-प्रदान जैसे क्षेत्रों में सहयोग पर भी चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने मौजूदा द्विपक्षीय संबंधों पर संतोष व्यक्त किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें