फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WBSSC Scam: पिता ने नौकरी लिए पैसे लिए, बेटे और पत्नी को लोगों ने पीटा, कई लोग हिरासत में लिए गए

Sat, 06 Aug 2022 11:37 PM IST
अभिषेक दीक्षित एन. अर्जुन, अमर उजाला, कोलकाता

सार

बताया जा रहा है कि युवक और उसकी मां को लोगों बांधकर इसलिए मारा और पीटा, क्योंकि उनके पिता ने नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से पैसे लिए थे। बताया जाता है कि जब से बंगाल के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी गिरफ्तार हुए हैं, वह फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
scam - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल शिक्षक घोटाले को लेकर गुस्सा धीरे-धीरे लोगों में बढ़ने लगा है। पैसे लेकर नौकरी नहीं देने के एक मामले में पूर्व मेदिनीपुर के भगवानपुर में एक युवक और उसकी मां को बांधकर मार-पीट करने की घटना सामने आई है। पुलिस ने अब तक कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि युवक और उसकी मां को लोगों बांधकर इसलिए मारा और पीटा, क्योंकि उनके पिता ने नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से पैसे लिए थे। बताया जाता है कि जब से बंगाल के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी गिरफ्तार हुए हैं, वह फरार चल रहे हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुबातिक, स्थानीय लोगों का आरोप है कि भगवानपुर के शिवशंकर नायक ने लोगों से नौकरी दिलाने के नाम पर पैसा लिया था। शनिवार सुबह शिवशंकर को खोजते हुए नौकरीप्रार्थी उनके घर पहुंचे। वे पैसे वापस मांगने गए थे। जब घर पर शिवशंकर नहीं मिले, तो उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के इस नेता के बेटे और पत्नी के साथ मारपीट की। बेटे को पेड़ से बांधकर मारपीट की गई। बताया जा रहा है कि शिवशंकर की पत्नी मलिना नायक वर्तमान भगवानपुर एक नंबर ब्लॉक पंचायत समिति सदस्य हैं। बताया गया है कि गुस्साए लोगों ने शिवशंकर के घर के दरवाजों के शीशे भी तोड़ दिए।
विज्ञापन


दीपक माईति नामक एक युवक ने आरोप लगाया कि शिवशंकर ने उनके भाई को ग्रुप डी में नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे आठ लाख रुपए लिए थे। 2017 में जब उनके पिता गंभीर बीमार हुए तो शिवशंकर ने 2 लाख रुपए वापस कर दिए थे। बाकी के छह लाख रुपए अभी तक शिवशंकर ने वापस नहीं किए हैं। तब से शिवशंकर उन्हें टालते आ रहे हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। अभी तक किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें