फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: इंडी गठबंधन में शामिल पार्टियों के प्रमुखों से मिलेंगी ममता, अनंत अंबानी की शादी में होंगी शामिल

Thu, 11 Jul 2024 10:33 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी विपक्षी इंडी गठबंधन के प्रमुखों से मुलाकात करेंगी और उनसे देश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा करेंगी।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल ममता बनर्जी - फोटो : pti
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ममता बनर्जी ने इंडी गठबंधन में शामिल पार्टी के शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, एनसीपी एसपी प्रमुख शरद पवार और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की बात कही। उन्होंने यह भी बताया कि वे मुकेश अंबानी के बेटे की शादी में शामिल होने जा रही हैं।
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार को मुकेश अंबानी के बेटे की शादी में शामिल होने जा रही हैं। उन्होंने मुंबई रवाना होने से पहले कहा कि मैं मुंबई जा रही हूं, क्योंकि आप सभी जानते हैं कि मुकेश अंबानी जी के बेटे की शादी हो रही है। उन्होंने कई बार निमंत्रण दिया है और मुकेश अंबानी बंगाल के निमंत्रण पर कई बार विश्व बांग्ला सम्मेलन में शामिल हुए हैं। वे शायद नहीं जाती, लेकिन मुकेश अंबानी, उनके बेटे और नीता अंबानी का बार-बार फोन आया, उन्होंने आमंत्रित किया, इसलिए उन्होंने जाने का फैसला किया। 

उन्होंने बताया कि वे विपक्षी इंडी गठबंधन के प्रमुखों से मुलाकात करेंगी और उनसे देश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा करेंगी। उन्होंने मुंबई के अपने राजनीतिक कार्यक्रम के बारे में बताते हुए कहा कि टीएमसी सुप्रीमो ने कहा कि वे कल राजनीतिक बातचीत के लिए उद्धव ठाकरे से मिलेंगी।  क्योंकि लोकसभा चुनाव के बाद से उनकी मुलाकात नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि वे शरद पवार के घर भी जाएंगी। उन्होंने बताया कि उनसे मिलने का समय भी तय हो चुका है। उन्होंने बताया कि अखिलेश भी कल आ रहे हैं, वे उनसे भी मिलेंगी। उन्होंने बताया कि वे एक दिन बाद वापस आएंगी। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने कहा, "मीडिया हाउसों के लिए फोटो और समाचार फीड के अलावा टीएमसी सुप्रीमो की ऐसी बैठकों से कोई फायदा नहीं होगा। हमने लोकसभा चुनाव से पहले भी ऐसी बैठकें देखी हैं, लेकिन फिर भी पूरा विपक्ष एनडीए को सत्ता में लौटने से नहीं रोक सका।"
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें