फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: कांग्रेस और कम्युनिस्ट निर्मित है वायनाड आपदा, BJP सांसद सूर्या का आरोप- केरल सरकार ने की बड़ी अनदेखी

Sat, 03 Aug 2024 01:57 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को आड़े हाथों लेते हुए सूर्या ने कहा कि केरल सरकार को साल 2000 से लेकर अब तक कई सरकारी संगठन, वैज्ञानिक, आईआईटी और कई पैनल यह रिपोर्ट देते रहे कि पश्चिमी घाटों पर अवैध तरीके से व्यावसायीकरण और खनन हो रहा है। मगर वहां अब तक सत्ता में रही केरल सरकार, कांग्रेस समेत किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने वायनाड भूस्खलन को लेकर केरल सरकार, कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह आपदा मानव निर्मित है। इसे बनाने में कम्युनिस्ट और कांग्रेस पार्टी का हाथ है। वहीं केरल सरकार की बड़ी अनदेखी और लापरवाही से इतनी बड़ी त्रासदी हुई।

विज्ञापन


केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को आड़े हाथों लेते हुए सूर्या ने कहा कि केरल सरकार को साल 2000 से लेकर अब तक कई सरकारी संगठन, वैज्ञानिक, आईआईटी और कई पैनल यह रिपोर्ट देते रहे कि पश्चिमी घाटों पर अवैध तरीके से व्यावसायीकरण और खनन हो रहा है। मगर वहां अब तक सत्ता में रही केरल सरकार, कांग्रेस समेत किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की। पारिस्थितिकी विशेषज्ञ माधव गाडगिल ने भी कहा है कि यह मानव निर्मित आपदा है।



मैं बार-बार दोहराऊंगा कि यह आपदा कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी निर्मित है। उन्होंने आरोप लगाया कि अब जब आपदा में बड़ी संख्या में लोग जान गवां चुके हैं, तो केरल सरकार इसकी वजह खोजने और समाधान की कोशिश करने के बजाय सभी को रोक रही है। सरकार वैज्ञानिकों, मीडिया को यह समझने से रोक रही है कि इतना बड़ा हादसा कैसे हुआ? इससे साफ है कि वायनाड भूस्खलन मानव निर्मित और कांग्रेस-कम्युनिस्ट निर्मित आपदा है। 
विज्ञापन


अब तक 308 लोगों की हो चुकी मौत
केरल के वायनाड में हुए भूस्खलन के बाद राहत और बचाव कार्यों का आज पांचवां दिन है। अब तक मृतकों का आंकड़ा 308 हो चुका है। अभी भी शवों की तलाश जारी है। भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल विकास राणा ने बताया कि विभिन्न जोन्स के लिए अलग-अलग टीमें बनाई हैं। टीमों के साथ वैज्ञानिक और स्निफर डॉग्स भी मौजूद हैं। सेना के अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोग भी राहत और बचाव कार्य में मदद कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें