फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wayanad Bypoll: 'मेरे पास 35 साल का अनुभव, पहली बार अपने लिए मांग रही वोट', प्रियंका ने वायनाड से भरा नामांकन

Wed, 23 Oct 2024 07:56 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड (केरल)

सार

Wayanad Bypoll: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने वायनाड लोकसभा उप चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया है। इससे पहले उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि वह 17 साल की उम्र में पहली बार चुनाव प्रचार अभियान में शामिल हुई थीं। 
विज्ञापन
प्रियंका गांधी - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बुधवार को वायनाड लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल कर अपनी चुनावी पारी का आगाज कर दिया। नामांकन के बाद प्रियंका ने कहा कि उनके पास राजनीति में 35 साल का अनुभव है, क्योंकि वह 1989 में अपने पिता राजीव गांधी के साथ 17 साल की उम्र में पहली बार चुनाव प्रचार अभियान में शामिल हुई थीं।  

विज्ञापन


प्रियंका ने कहा, यहां के लोग पहले से ही मुझे प्यार दे रहे हैं और मैं इसके लिए बहुत आभारी हूं। उन्होंने कहा, मुझे 35 साल हो गए हैं, मैं अलग-अलग चुनावों के लिए प्रचार करती हूं। यह पहली बार है जब मैं अपने लिए समर्थन जुटाने के लिए प्रचार कर रही हूं। 

वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने से पहले कलपेट्टा में एक विशाल सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वह 1989 में अपने पिता राजीव गांधी के साथ चुनाव प्रचार में शामिल हुईं थीं, उसके बाद से 35 वर्षों में उन्होंने अपनी मां सोनिया गांधी, अपने भाई राहुल गांधी और पार्टी के अन्य सहयोगियों के लिए प्रचार किया है। 
विज्ञापन


उनका यह बयान भाजपा की वायनाड लोकसभा उपचुनाव की उम्मीदवार नाव्या हरिदास के उस बयान के एक दिन बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि वह लोगों का प्रतिनिधित्व करने में प्रियंका की तुलना में अधिक अनुभवी हैं। बता दें कि प्रियंका वाम गठबंधन एलडीएफ के प्रत्याशी सत्यन मोकेरी और भाजपा की नाव्या हरिदास के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी।

प्रियंका गांधी ने यह भी कहा कि वह वायनाड के लोगों का प्रतिनिधित्व करने के लिए उम्मीदवार बनाए जाने से स्वयं को सम्मानित महसूस कर रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जिले में हुए भूस्खलन के समय वायनाड के लोगों द्वारा दिखाए गए साहस से वह बहुत प्रभावित हुईं।

राहुल गांधी ने कहा कि एक बार जब उनकी बहन जीत जाएंगी, तो वायनाड के लोगों के पास संसद में प्रतिनिधित्व करने के लिए उनके सहित दो सांसद होंगे। राहुल ने कहा, मैं वायनाड के लोगों का अनौपचारिक सांसद रहूंगा। प्रियंका गांधी के भाषण के दौरान मंच पर कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

राहुल गांधी इस लोकसभा चुनाव में वायनाड के साथ उत्तर प्रदेश के रायबरेली से भी सांसद चुने गए थे। बाद में उन्होंने वायनाड सीट को छोड़ दिया था। इस वजह से यहां उपचुनाव हो रहा है। वायनाड में 13 नवंबर को मतदान होगा और मतगणना 23 नवंबर को होगी।
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें