फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: महिला ने तोड़े प्रेम संबंध तो भड़क गया वॉचमैन, बदला लेने के लिए उठाया खौफनाक कदम, गिरफ्तार

सार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक वॉचमैन तब हैवान बन गया जब उसकी महिला प्रेमिका ने उससे रिश्ता तोड़ लिया। वॉचमैन ने बदला लेने के लिए खौफनाक कदम उठाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बच्चे की मां से विवाद के बाद एक वॉचमैन ने सात साल के एक बच्चे का कथित तौर पर अपहरण कर लिया और उसकी हत्या कर दी। खड़कपाड़ा पुलिस थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक एस एस सुरवासे ने बताया कि आरोपी नितिन कांबले ने सोमवार को कल्याण कस्बे में अपने स्कूल से बच्चे का अपहरण कर लिया। जब लड़का घर नहीं लौटा तो उसके परिजनों ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


स्विमिंग पूल में बच्चे का शव मिला
अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने तलाश शुरू की और एक आवास परिसर के स्विमिंग पूल में बच्चे का शव मिला। पुलिस ने बाद में हत्या का मामला दर्ज किया। मामले की जांच के दौरान पुलिस को आरोपी और पीड़िता की मां के बीच प्रेम संबंध के बारे में पता चला। बाद में वह उससे बचने लगी, जिसके कारण उनका झगड़ा हुआ। 

आरोपी गिरफ्तार
अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने उसके साथ बदला लेने के लिए कथित तौर पर बच्चे का अपहरण कर लिया और उसे हाउसिंग कॉम्प्लेक्स के स्विमिंग पूल में डुबो कर मार डाला, जहां वह पहले काम करता था। शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया। बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने कहा कि वह अक्सर बच्चे को स्कूल से लाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें